ग्रामीणों के बीच पहुंचे जोगी कांग्रेस नेता..स्थानीय लोगों ने की टाह से शिकायत..पेट के लिए कर रहे पलायन

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

DSC_3527बिलासपुर– कार्यकर्ताओं के साथ जनता कांग्रेस नेता अनिल टाह ने  बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के पेण्डरवा, चुमकवां, गोंदईया और लछनपुर पदयात्रा की। ग्रामवासियों से रूबरू होकर अनिल टाह ने परेशानियों को सुना। कमोबेश सभी जगह ग्रामीणों ने बताया कि गांव की ना तो सड़कें ठीक है और ना ही किसी योजनाओं का समुचित लाभ ही मिल रहा है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

            अनिल टाह से पेन्डरवा के ग्रामीणों ने बताया कि पेयजल की भारी समस्या है। एप्रोच रोड और नाली निर्माण नहीं होने से घर का गंदा पानी सड़क से बहता है। जिसके कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बुजुर्गों ने बताया कि 6-7 महीने से पेंशन राशि नहीं मिली है। 2 साल से किसी भी मनरेगा मजदूर का भुगतान नहीं किया गया है। रोजगार नहीं मिलने से लोग पलायन करने को मजबूर हैं।

                                  ग्रामीणों ने राशन कार्ड नहीं मिलने की भी शिकायत की। अनिल टाह को बताया कि वोट लेने के बाद विधायक ने दर्शन नहीं दिया। ग्रामीणों ने इस दौरान जोगी कांग्रेस में आस्था जाहिर की। कार्यकर्ताओं ने अजीत जोगी के शपथ-पत्र का वितरण किया। घरों में छत्तीसगढ़िया अधिकार यात्रा का स्टीकर भी चिपकाया।

                 छत्तीसगढ़िया अधिकार यात्रा के दौरान जोगी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के अलावा बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

Share This Article
close