अब्दुल हमीद की शहादत..पीढियों तक रखा जाएगा याद-महापौर

BHASKAR MISHRA
1 Min Read
IMG-20170911-WA0002बिलासपुर– भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने शहर के तालापारा स्थित तालाब के पास स्थानीय लोगों के सहयोग के साथ अमर शहीद अब्दुल हमीद की 52वीं शहादत दिवस पर उनके पराक्रम को याद किया।
                       शहर के प्रथम नागरिक महापौर किशोर राय ने कहा कि हर इंसान में देशप्रेम का जज्बा होना चाहिये। वीर शहीद अब्दुल हमीद भारतीय समाज के हीरो है। उनकी शहादत की वजह से आज हिन्दुस्तान के नागरिक आजाद फिंजा में सांस ले रहे है। भाजपा अल्पसंख्यक मार्चेा अध्यक्ष युसूफरजा बरकाती ने कहा कि जिस पराक्रम हौसला जज्बा से वीर शहीद ने काम लिया उसे हमेशा याद किया जाएगा। हमीद के पराक्रम को देश का एक एक नागरिक आज भी याद कर रोमांचित हो जाता है। आने वाली पीढ़ी अमर शहीद के योगदान को हमेशा याद रखेगा।

कार्यक्रम में महापौर किशोर राय, जिलाध्यक्ष युसूफरजा बरकाती, धीरेन्द्र केशरवानी, हाजी शमी, यास्मीन मेमन, फैजान अहमद, अशरफ कुरैशी, नसीमुद्दीन अंसारी, मुल्ला भाई, शकील अहमद, विकास अंथोनी, राजेन्द्र पटेल, राजेन्द्र सिंह, नवीन मसीह, शहादत अली, सैयद गुलशेर अली समेत बड़ी संख्या में महिलायें मौजूद थीं । कार्यक्रम में बच्चे बूढ़े और नौजवान भी शामिल थे।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे
close