आग की चपेट में पति पत्नी झुलसे…दोनों सिम्स में भर्ती..हालत गंभीर

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

BURNबिलासपुर—सरकंडा थाना क्षेत्र में स्टोव फटने से पति पत्नी गंभीर रूप से झुलस गए हैं। घटना बीती रात की है। दोनों को आनन-फानन में सिम्स स्थित बर्न यूनिट में दाखिल किया गया है। दोनों की स्थित गंभीर बतायी जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                           जानकारी के अनुसार सरकंडा थाना क्षेत्र के ईमलीभाटा निवासी खाना बनाने के दौरान एक महिला झुलस गयी। घटना सोमवार शाम की है। मिथिलेश किचन में स्टोब पर खाना बना रही थी। ठीस उसी समय मिथिलेश का पति रवि शर्मा बगल के कमरे में टीवी देख रहा था। अचानक किचन से चिल्लाने की आवाज आयी। रविशर्मा किचन की तरफ भागा। उसने देखा कि पत्नी आग की चपेट में है। आनन फानन में उसने आग को बुझाने का प्रयास किया।

             आग बुझाने के प्रयास में मिथिलेश के अलाव पति रवि शर्मा भी बुरी तरह से झुलस गया। आस पास के लोग आवाज सुनकर रवि शर्मा के घर पहुंच गये। सरकंडा पुलिस को जानकारी देने के बाद रात को ही दोनों को सिम्स में भर्ती कराया गया।

               सिम्स से मिली जानकारी के अनुसार दोनों का बर्न यूनिट में इलाज चल रहा है। दोनों बुरी तरह से झुलस गए हैं। पुर्लिस ने भी मामला दर्ज कर लिया है।

close