सतर्कता जागरूकता सप्ताह मे लिया गया शपथ

cgwallmanager
2 Min Read

3605cc

Join Our WhatsApp Group Join Now

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव विवेक ढांड ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह के पहले दिन मंत्रालय (महानदी भवन) में अधिकारियों और कर्मचारियों को ईमानदारी और पारदर्शिता से काम करने की शपथ दिलाई। अधिकारियों-कर्मचारियों ने अपने कर्तव्यों का पालन पूर्ण ईमानदारी से करने के साथ ही भय अथवा पक्षपात के बिना काम करने की शपथ ली। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में 26 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया जा रहा है।

                                     अधिकारियों-कर्मचारियों ने शपथ ली कि वे अपने जीवन के हर क्षेत्र में भ्रष्टाचार के उन्मूलन के लिए काम करेंगे। अपने संगठन के विकास और प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहेंगे। शपथ में अधिकारियों-कर्मचारियों ने कहा कि वे सामूहिक प्रयासों से अपने संगठन को गौरवशाली बनाएंगे और देशवासियों को सिद्धांतों पर आधारित सेवा प्रदान करेंगे। इस मौके पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अपर मुख्य सचिव एन.के. असवाल, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव एम.के. राऊत, गृह विभाग के प्रमुख सचिव बी.वी.आर. सुब्रमण्यम, लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव अमिताभ जैन, स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव सुब्रत साहू, सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव श्री विकासशील, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की मिशन संचालक सुश्री एम. गीता, गृह विभाग के सचिव  अरूण देव गौतम, वन विभाग के सचिव अनिल साहू, संस्कृति एवं पर्यटन विभाग के विशेष सचिव संतोष मिश्रा, सामान्य प्रशासन विभाग के अपर सचिव के.आऱ. मिश्रा, मुख्य सुरक्षा अधिकारी के.एस. चौधरी एवं मंत्रालयीन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष कीर्तिवर्धन उपाध्याय सहित अनेक अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।

close