शासन का निर्देश..130 में गलाएं दाल

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

R_CT_RPR_546_20_KARRWAI_VIS_VISHAL_DNGबिलासपुर—बिलासपुर में दाल के दाल पर नियंत्रण के लिए जिला प्रशासन ने मिलरों को रिटेल काउंटर लगाने का आदेश दिया है। शहर में ऐसे 22 काउंटर खोले जाएंगे। जहां उपभोक्ता 130 रूपए की दर से दाल खरीद सकते हैं। आज अतिरिक्त कलेक्टर नीलकंठ टेकाम ने दाल मिलरों और स्टाकिस्टों को निर्देशों को कड़ाई से पालन करने को कहा है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

             आसमान छूती दाल की किमतों पर लगान लगाने को लेकर जिले में जगह-जगह दो दिन पहले दाल मिलों और स्टाकिस्टों के ठिताने पर खाद्य विभाग ने छापा मारा। छापामार कार्रवाई के दौरान खाद्य विभाग को अकूत दाल का भण्डार मिला। इसी क्रम में आज कलेक्टर के आदेश के बाद अतिरिक्त कलेक्टर नीलकंठ टेकाम ने मंथन सभागार में मिलरों की बैठक ली।

               इस दौरान मिलरों और स्टाकिस्टों ने नियमों और छापामार कार्रवाई की औचित्य पर अपनी बातों को प्रशासन के सामने रखा। साथ महंगी दाल के बारे में जानकारी भी दी। अतिरिक्त कलेक्टर नीलकंठ टेकाम ने उपस्थित व्यापारियों ने स्पष्ट निर्देश दिया कि दाल की जमाखोरी बर्दास्त नहीं की जाएगी। उन्होंने शहर के विभिन्न हिस्सों में 22 काउंटर खोलने का आदेश दिया। टेकाम ने बताया कि सभी जगह दाल 130 रूपए की दर से जनता को दी जाए।

                     बैठक के दौरान 130 की कीमतों को लेकर जमकर चर्चा हुई। लेकिन दाल किन कारणों से मंहगी हुई और उसका स्थाय़ी निदान क्या है। इस पर विमर्श नहीं किया गया। दाल को पुरानी कीमत पर ही बेचा जाए। इस पर भी किसी ने जुबान खोला।

Share This Article
close