अहंकार का दहन..अमर ने दी..दशहरा की बधाई

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

IMG-20151022-WA0026IMG-20151022-WA0019 बिलासपुरआज निकाय मंत्री अमर अग्रवाल ने जगह जगह रावण दहन किया। पुलिस मैदान में रावण दहने के बाद उन्होंने नगरवासियों को विजयदशमी की बधाई देते हुए कहा कि अनेकता में एकता ही हमारी विशेषता है। अमर अग्रवाल ने कहा कि रावण बुराई का प्रतीक है राम सत्य का दूसरा नाम है। जब तक राम के रूप में सच हमारे बीच रहेगा तब तक रावण को इस देश में पनाह नहीं मिलेगा। अमर अग्रवाल ने कहा कि बिलासपुर से असत्य के रावण को मार भगाना है। सत्य के राम को स्थापित करना है। रावण दहन के पूर्व आम लोगों को संबोधित करते हुए अमर अग्रवाल ने कहा कि हम सच्चाई के साथ स्मार्ट सिटी की ओर बढ़ रहे हैं। जनता का ऐसा प्यार बना रहा तो हम लोग देश के सबसे अच्छे स्मार्ट सिटी के नागरिक होंगे।

                 पुलिस ग्राउण्ड में रावण दहन के पूर्व मैदान में उपस्थित खचाखच भीड़ को संबोधित करते हुए मंत्री अमर अग्रवाल ने कहा कि रावण का दहन तो हम साल करते हैं बावजूद इसके हमारे अंदर का अंहकार फिर जाग उठता है। जिस दिन हम उस अंहकार पर जीत हासिल करेंगे। वहीं दिन सच्चे अर्थों में विजयदशमी होगा। अमर ने कहा कि हम शपथ लें कि आने वाले समय में अन्दर के अहंकार को मिटाते हुए भाईचारे की भावना को नई ऊंचाई दें।

             इस दौरान भीड़ को संबोधित करते हुए अमर अग्रवाल ने कहा कि मुझे उम्मीद है आज बिलासपुर का एक-एक नागरिक अपने शहर को स्मार्ट शहर बनाने का संकल्प लेगा। उन्होंने कहा कि बिलासपुर वासियों के सहयोग से अपना शहर देश के सौ स्मार्ट शहरों में शुमार कर लिया गया है। अब इसे टाप 20 में शामिल करने के लिए तन मन से जुड़ना होगा। अमर ने कहा कि आपके विचार और सुझाव ही बिलासपुर को टाप स्मार्ट सिटी में स्थान दिला सकता है। हमें मालूम हो कि बिलासपुर को संघर्ष और संकल्प को अंजाम तक पहुंचाना खूब आता है। वह जो तय कर लेता है उसे हासिल कर ही लेता है।

IMG-20151022-WA0024           अमर अग्रवाल ने उपस्थित लोगों से कहा कि बिलासपुर को दो दिन पहले दोहरा सौगात मिला है। अमृत योजना से शहर का एक-एक कोना अत्याधुनिक होगा। वाई-फाई, यातायात, बिजली, पानी,जल निकासी, सुविधाएं दुरूस्त होंगी। गंदगी से निजात मिलेगी। मंत्री ने कहा कि प्रदेश के इस दूसरे बड़े शहर को न्यायाधानी के अलावा स्वच्छधानी का भी पहचान देना है।

                     अपने संबोधन के बाद अमर अग्रवाल ने राकेट छोड़कर रावण का दहन किया। साथ ही मेघनाथ और कुंभकर्ण का पुतला भी दहन किया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने आतिशबाजी का जमकर आनंद उठाया। एक दूसरे को सोनपत्ती भेंटकर सौहार्दपूर्ण वातावरण का नजारा पेश किया। रावण दहने के बाद श्री राम जयघोष के बीच अमर ने एक बार फिर सभी नगरवासियों को असत्य पर सत्य की जीत की बधाई दी।

                 इसके पूर्व अमर अग्रवाल ने नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट रेलवे, लालबहादुर स्कूल मैदान, पुराना बस स्टैण्ड, चांटीडीह मेलापारा में बुराई के प्रतीक रावण का दहन किया।

                     पुलिस मैदान में रावण दहन के दौरान सांसद लखनलाल साहू,महापौर किशोर राय  और भाजपा नेताओं के अलावा, संभागायुक्त सोनमणि वोरा,आईजी पवनदेव,एसपी अभिषेख पाठक, कलेक्टर अन्बलगन पी.निगम कमिश्नर रानू साहू समेत जिले के सभी आलाधिकारी मौजूद थे।

close