डा.रमन ने निःशक्त बच्चों के बीच मनाया जन्मदिन

Chief Editor
3 Min Read

b d raman

Join Our WhatsApp Group Join Now

रायपुर ।  मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने गुरूवार को सवेरे यहां अपना जन्म दिन आम जनता सहित निःशक्त बच्चों के साथ भी मनाया। डॉ. सिंह को जन्मदिन की बधाई देने राजधानी रायपुर के मठपुरैना स्थित शासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ स्कूल के मूक-बधिर और नेत्रहीन बच्चे भी समाज कल्याण मंत्री श्रीमती रमशिला साहू के साथ उनके निवास पहुंचे। इस विद्यालय संचालन राज्य सरकार के समाज कल्याण विभाग द्वारा किया जा रहा है। विद्यालय के बच्चों ने पुष्प गुच्छ भेंटकर और समूह गीत गाकर मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं दी। डॉ. सिंह ने उन्हें अपना आशीर्वाद प्रदान किया।

मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को उनके जन्मदिन की बधाई देने आज लोगों का तांता लगा रहा। समाज के सभी वर्ग के लोगों ने मुख्यमंत्री से उनके निवास में मुलाकात कर उन्हें जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री को गुलदस्ता भेंटकर सभी ने उनके दीर्घायु होने की कामना की। डॉ. सिंह ने बधाई देने वाले सभी जनप्रतिनिधियों और आम जनता के प्रति आभार व्यक्त किया।

विधानसभा के अध्यक्ष  गौरीशंकर अग्रवाल सहित महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती रमशीला साहू, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री  अजय चंद्राकर, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री  पुन्नूलाल मोहले, स्कूल शिक्षा मंत्री  केदार कश्यप, लोक निर्माण मंत्री  राजेश मूणत और संसदीय सचिव  तोषण साहू ने मुख्यमंत्री को उनके जन्म दिवस पर बधाई दी। प्रदेश भाजपा  अध्यक्ष  धरमलाल कौशिक,  रामप्रताप सिंह, रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, , राज्य नागरिक आपूर्ति निगम की अध्यक्ष सुश्री लता उसेण्डी, छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम के अध्यक्ष  छगन मूंदड़ा, राज्य कृषि एवं बीज विकास निगम के अध्यक्ष  श्याम बैस, विधायक  श्रीचंद सुंदरानी, पूर्व मंत्री  चंद्रशेखर साहू, विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष  नारायण चंदेल, पूर्व विधायक  प्रीतम दीवान,  सच्चिदानंद उपासने, उत्कल समाज से  पुरन्दर मिश्रा और महिला आयोग की सदस्य सुश्री हर्षिता पाण्डेय ने भी जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री के सलाहकार  शिवराज सिंह, राज्य योजना आयोग के उपाध्यक्ष  सुनिल कुमार, प्रशासनिक सुधार आयोग के अध्यक्ष  एस.के.मिश्र,राज्य सूचना आयुक्त  ए.के.सिंह, छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष  आर.एस.विश्वकर्मा, मुख्य सचिव  विवेक ढाण्ड, अपर मुख्य सचिव  एन.के.असवाल, प्रमुख सचिव  अमन कुमार सिंह, सचिव उद्योग  सुबोध कुमार सिंह, सचिव जनसम्पर्क  गणेश शंकर मिश्रा, सचिव जलसंसाधन विभाग डॉ. बी.एल. तिवारी ने  भी मुख्यमंत्री से मुलाकात कर जन्मदिवस की बधाई दी। मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के प्रदेश संयोजक डॉ. सलीम राज और उपाध्यक्ष  अब्दुल शहाब सिद्धिकी ने भी डॉ. सिंह के व्यक्तित्व से मिलती-जुलती कविता भेंटकर शुभकामनाएं दी। विमानन विभाग द्वारा भी पुलिस परेड मैदान स्थित स्टेट हैंगर में केक काटकर मुख्यमंत्री का जन्मदिन मनाया गया। विमानन विभाग के संचालक  रजतकुमार और पायलेट द्वय  पंकज जायसवाल और  जी.के.पण्डा सहित विमानन विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
 

 

close