स्वविवेक से चल रही है सरकार….मुख्यमंत्री

BHASKAR MISHRA
5 Min Read

IMG_20151014_151528 IMG_20151014_150858बिलासपुर— लाल बहादुर शास्त्री मैदान में आज मुख्यमंत्री रमन सिंह ने बिलासपुर वासियों के लिए सौगात की झड़ी लगा दी। उन्होने आज एक साथ 117 निर्माण कार्य का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री रमन  सिंह ने अपने भाषण में भाजपा सरकार को किसानों,मजदूरों और गरीबों का बताते हुए विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने पत्रकारों से बताया कि प्रदेश सरकार आरएस से नहीं बल्कि विवेक से चलने वाली सरकार है।

                                              लालबहादुर शास्त्री मैदान में आज प्रदेश के मुखिया डॉ.रमन सिंह ने 168 करोड़ से अधिक निर्माण कार्यों की झ़ड़ी लगाकर बिलासपुर वासियों को सौगात दिया। अपने भाषण के पहले प्रदेश के मुखिया ने महिला सिटी बस को लोकार्पित किया। सिटी बस में केवल महिला स्टाफ और सवारी ही रहेंगी। सीएम ने  पालिटेक्निक और आईटीआई की 103 छात्राओं के बीच टेबलेट का वितरण किया। निशःशक्त जनों और छात्राओं को सायकल वितरित करने के बाद उन्होने तीर्थ यात्रा पर जाने वाले 55 लोगों को टोकन प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने कामकाजी महिलाओं के बीच पहुंचकर सिलाई मशीन का भी वितरण किया।

                              प्रदेश के मुख्यमंत्री रमन सिंह ने समृद्धि योजना के हितग्राहियों को चेक वितरित कर उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। इसके पहले मुख्यमंत्री ने एक साथ 117 तैयार और निर्माणाधीन कार्यों को लोकार्पित किया। इन विभिन्न योजनाओं में कुल 168 करोड़ रूपए से अधिक व्यय होंगे।

                   मुख्यमंत्री ने आज जिले के सात स्थानों के लिए छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विस कार्पोरेशन के की तरफ पांच करोड़ 25 लाख रूपए की लागत से तैयार स्वास्थ्य विभाग के सात भवनों को जनता को सौंपा। इस मौके पर सीएम ने मस्तूरी,सेंधरी,में आयुष औषधालय,मोपका,नगोईऔर बिरकोना में निर्मित उप-स्वास्थ्य केन्द्र भवन के साथ सेंदरी में बनाए गए रिजनल ड्रग वेयर हाउस को भी लोकार्पित किया।

IMG_20151014_151224                                                  रमन सिंह ने बिलासपुर कार्यक्रम के दौरान खमरिया में पचास सीट वाले महिला आईटीआई,छात्रावास भवन,पचपेड़ी में 100 बिस्तर वाले कन्या छात्रावास भवन समेत विभिन्न गांवों में बनाए गए हाइस्कूल को जनता को समर्पित किया।

                        अपने कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने मस्तूरी,कोटा,तखतपुर,मरवाही और बेलतरा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में बनकर तैयार पुल पुलिया के लोकार्पण के साथ भूमिपूजन और शिलान्यास भी किया।

                             इस दौरान सीएम ने निःशक्तजनों के सशक्तिकरण के लिए वेवसाइट का शुभारंभ किया। संभागायुक्त सोनमणि वोरा की पहल पर निःशक्तजनों के लिए स्वयं कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है।

                       लोकार्पण कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री का भाजपा कार्यकर्ता और अधिकारियों ने स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रमन सिंह ने कहा कि प्रदेश की जनता को सूखे से घबराने की जरूरत नहीं है। अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि उन्हें किसी प्रकार की तकलीफ नहीं हो। उन्हें पर्याप्त काम मिलेगा। जरूरत पड़ेगी तो सरकार उनके साथ खड़ी है। विपक्ष पर निशाना साधते हुए सीएम ने कहा कि कुछ लोगों का काम चिल्लाना है। उनके चिल्ल-पों में किसी को आने की जरूरत नहीं है। रमन सिंह ने कहा कि मनरेगा के तहत् लोगों को पर्याप्त काम दिया जाएगा। सरकार सूखे से निपटने के लिए तैयार हैं। इसके अतिरिक्त अन्य योजनाओं का भी लाभ लोगों को मिल रहा है।

                        कार्यक्रम को निकाय मंत्री अमर अग्रवाल ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि रमन सिंह की सरकार गरीबों के हितों को लेकर हमेशा सजग रही हैं। सूखे से निपटने के लिए प्रदेश सरकार ने एक कदम आगे बढ़ते हुए राहत का काम शुरू कर दिया है। प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए अमर ने कहा कि आने वाले समय में बिलासपुर को प्रदेश में एक विशेष स्थान हासिल होगा। जिले की जनता स्मर्ट सिटी को लेकर काफी जागरूक है। यही जागरूकता उन्हें देश में अलग पहचान देगी। प्रभारी मंत्री अजय चन्द्राकर को इस दौरान भाषण देने का अवसर नहीं मिला। कार्यक्रम को सांसद लखनलाल साहू ने भी संबोधित किया। इस दौरान बद्रीधर दीवान,तखतपुर विधायक राजू सिंह क्षत्री विशेष रूप से उपस्थित थे।

                  कार्यक्रम के बाद पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि किसान,गरीब और मजदूर,महिलाओं के साथ है। सूखे से हम निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार आरएसएस नहीं बल्कि स्वविवेक से चल रही है।

close