नगरवासी तय करेंगे कैसा हो शहर–महापौर

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

kishor rayबिलासपुर— संपत्तिकर मामले में अभी विचार विमर्श किया जाएगा। पचास प्रतिशत संपत्तिकर की बृद्धि पर सामान्य सभा में चर्चा होगी। यह आदेश प्रदेश के सभी निकायों के लिए है। इस पर मुझे जो कुछ कहना होगा। समय पर ही कहूंगा। मामले को ज्यादा तूल देने की जरूरत नहीं है। सीजी वाल से ये बातें बिलासपुर महापौर किशोर राय ने कही।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                       सीजी वाल से किशोर राय ने बताया कि विपक्ष संपत्तिकर मामले को लेकर कुछ ज्यादा ही उतावला है। बयानबाजी कर जनता की नजर में सहानुभूति बटोरने का काम कर रहा है। किशोर ने बताया कि सभी मामलों में सामान्य सभा की बैठक में विचार विमर्श किया जाएगा। उन्होने कहा कि अभी तक जितनी भी बैठकें हुई हैं। कांग्रेस ने हमेशा जनविरोधी मुद्दों को सामने लाया है। हम चाहते हैं कि बिलासपुर की जनता और गरीब,मजलूमों के हितों और विकास को  लेकर विचार विमर्श हो लेकिन ऐसा कांग्रेस की अड़ियल राजनीति के चलते हो नहीं पा रहा है।

                     विशेष सभा बुलाने की मांग पर किशोर राय ने कहा कि जो बातें सामान्य सभा में हो हल हो सकती हैं। उसे विशेष सभा में उठाने या बुलाने की जरूरत क्या है। ऐसा कर कांग्रेस के पार्षद जनता की नजर में हीरोपंती करना का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन जनता जानती है कि पिछले पांच साल में सत्ता होने के बाद भी कांग्रेस ने कुछ नहीं किया अब कुछ किया जा रहा है तो विकास कार्यों में अंडगा डालना शुरू कर दिया है।

                     किशोर राय ने बताया कि स्मार्ट सिटी के लिए चरणबद्ध तरीके से शहर वासियों के बीच अभियान चलाया जाएगा। उनके राय से शहर को सुन्दर और बेहतर बनाया जाएगा। हमें पूरा विश्वास है कि हम बिलासपुर को स्मार्ट सिटी बनाएंगे। ना केवल बनाएंगे बल्कि देश का सबसे सुन्दर शहर बनाकर देश के सामने मिसाल भी पेश करेंगे। महापौर ने कहा कि स्मार्ट सिटी अभियान में जनता की भागीदारी बेहद जरूरी है। क्योंकि उन्हें ही तय करना है कि उनका बिलासपुर कैसा हो।

Share This Article
close