नेता प्रतिपक्ष समेत कांग्रेसियों ने दी शुभकामना

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

IMG_0763बिलासपुर—नगरीय निकाय, वाणिजिय कर, वाणिज्य एवं उद्योग, सार्वजनिक उपक्रम मंत्री अमर अग्रवाल के जन्मदिवस पर बिलासपुर नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष शेख नजरूद्दीन की अगुवाई में नगर निगम के सभी कांग्रेसी पार्षदों ने उनके निवास स्थान पहुंचकर जन्मदिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

             व्यस्त कार्यक्रम होने के कारण अमर अग्रवाल अपने आवास पर नहीं थे। नेता प्रतिपक्ष नजरूद्दीन ने मंत्री पुत्र आदित्य अग्रवाल को पुष्प गुच्छ भेंटकर उनके दीर्घायु की कामना की। साथ ही उपस्थित लोगों से मिलकर नगर नगर विकास में एकजुट होकर काम करने को कहा। इस दौरान राजनैतिक बातें कम लोगों के बीच कुशल क्षेम लोकर चर्चा रही।

                इस मौके पर  आदित्य अग्रवाल ने कांग्रेसी पार्षदों से पुष्पगुच्छ लेकर बधाई एवं शुभकामनाएं मंत्री तक प्रेषित करने की बात कही। मुलाकात के दौरान भाजपा नेता भी विशेष रूप से उपस्थित थे।

close