सड़क निर्माण में कोताही बर्दाश्त नहीं… कलेक्टर

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

collector dwara pradhanmantri gram sadak yojna ke sambandh me baithak (2)बिलासपुर—जिले में संचालित सड़क निर्माण कार्यों में तेजी लाकर समय पर पूर्ण कराएं। कार्य की गुणवत्ता आप लोगों की जिम्मेदारी है। कलेक्टर अन्बलगन पी. ने बिलासपुर जिले में लोक निर्माण, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क, मुख्यमंत्री ग्राम सड़क, राष्ट्रीय राजमार्ग एवं सेतु निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

Join Our WhatsApp Group Join Now
             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

      मंथन सभागार में आयोजित बैठक में कलेक्टर ने कहा कि जानकारी संक्षिप्त एवं सारगर्भित बनाएं। बड़े एवं महत्वपूर्ण कार्यों पर केन्द्रित होना चाहिए, ताकि समीक्षा करने में अतिरिक्त समय न लगे। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे कार्यों को समय पर पूर्ण कराए जाए। जिसकी समीक्षा करने की जरूरत नहीं है।

           कलेक्टर ने सड़क निर्माण कार्यों की समीक्षा के दौरान कहा कि सड़क निर्माण के लिए गिट्टी-मुरूम कहां से आपूर्ति करते हैं, इसकी पुख्ता जानकारी होनी चाहिए। सुझाव देते हुए कहा कि इसका आंकलन कर तत्काल मुरूम-खदान स्वीकृत कराएं। ताकि सड़क निर्माण कार्यों में किसी तरह की दिक्कत न हो। बैठक में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के कार्यपालन अभियंता ने बताया कि जिले में 47 सड़क निर्माण कार्य संचालित हैं। इसमें से 30 सड़क दिसंबर तक और 16 सड़कें मार्च 2016 तक पूरी हो जाएंगी। सड़क नवीनीकरण के 15 कार्य भी प्रगति पर है।

         मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत् स्वीकृत 10 सड़कों में 5 सड़क प्रगति पर है और शेष 5 निविदा प्रक्रिया में है। कलेक्टर ने कहा कि जिले में संचालित सड़क निर्माण कार्य आगामी मार्च माह तक पूरा होना चाहिए। उन्होंने विशेष ध्यान रखने के लिए कहा कि सड़क निर्माण कार्यों के जिस स्तर का भुगतान हो रहा है। उसी स्तर का फोटोग्राफ्स लगा होना चाहिए। कलेक्टर ने रेलवे ओव्हर ब्रिज निर्माण, बाईपास निर्माण, राष्ट्रीय राजमार्ग एवं पुलिया निर्माण कार्यों की भी समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। जिले में बनने वाले प्रस्तावित बायपास मार्गों की भी जानकारी ली ।

close