कोर्राम दुर्ग, शर्मा जाएंगे दंतेवाड़ा

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

CG-VIDHAN-SABHA.previewरायपुर—राज्य सरकार ने आज एक महानदी भवन से एक पत्र जारी करते हुए प्रदेश में लोकनिर्माण विभाग के अभियंता और सहायक अभियंता को इधर से उधर किया है। महानदी भवन से जारी आदेश के अनुसार अधिकारियों को प्रोन्नत करते हुए कार्यभार में परिवर्तन भी किया है। लोकनिर्माण विभाग के मुख्यकार्यपालन अभियंता व्ही.एस.कोर्राम को दुर्ग और आर.के.शर्मा को प्रभारी कार्यपालन अभियंता के पद पर दंतेवाड़ा भेजा गया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

             राज्य सरकार ने एक आदेश जारी करते हुए प्रदेश के लोकनिर्माण विभाग के अभियंता और सहायक अभियंताओं को प्रशासकीय आधार पर स्थानों में परिवर्तन किया है। बिलासपुर से लोकनिर्माण विभाग डीविजन एक मुख्य अभियंता व्ही.एस.कोर्राम को कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग सेतु संभाग दुर्ग की जिम्मेदारी दी गयी है। इसी प्रकार बिलासपुर में राष्ट्रीय राजमांर्ग अधीक्षण अभियंता की जिम्मेदारी निभा रहे आर.के.शर्मा को दंतेवाड़ा प्रभारी कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग संभाग दंतेवाड़ा भेजा गया है।

           शासन के पत्र के अनुसार कार्यपालन अभियंता दुर्ग संभाग के सुरेन्द्र सिंह मांझी एडीबी परियोजना बिलासपुर की जिम्मेदारी संभालेंगे। कार्यपालन अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग दुर्ग मंडल दुर्ग के मधेश्वर प्रसाद प्रभारी कार्यपालन अभियंता संभाग बिलासपुर होंगे।

             बहरहाल इस आदेश के बाद अधिकारियों में हलचल मच गयी है।

close