एक दर्जन रूट पर सिटी बस की सेवा–संभागायुक्त ने किया निरीक्षण

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

sambhagayukat shri bora dwara nirikchad  (2)बिलासपुर—–संभागायुक्त सोनमणि बोरा ने बिलासपुर नगर निगम के अस्थाई डिपों में रखें गये सिटी बसों और कार्यालय का निरीक्षण किया। बिलासपुर में सिटी बस सेवा का शुभारंभ 18 सितंबर को संभावित है। तैयारियों के लिए संभागायुक्त सोनमणि बोरा ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। इस अवसर पर महापौर किशोर राय, कलेक्टर अन्बलगन पी. एवं नगर निगम ई.ई., आरटीओ अधिकारी भी उपस्थित थे।

                 डिपों में रखे हुए 25 मिनी सिटी बसों का संभागायुक्त ने जायजा लिया। उन्होंने सिटी बसों के बाहर अनिवार्य रूप से डस्टबीन लगाने के निर्देश दिये। महिला एवं चाईल्ड हेल्प लाईन नंबर, निःशक्तों एवं महिलाओं के लिए आरक्षित सीटों की जानकारी लिखने और प्रत्येक बस में तीन-तीन सीसी कैमरा लगाने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि  परमिट में उल्लेखित सभी शर्तों का प्रदर्शन बसों में किया जाए।

             वोरा ने उन्होंने अस्थाई रूप से बनाये गये सिटी बस कार्यालय में कन्ट्रोल रूम बनाने का निर्देश दिया। यात्रियों के लिए स्मार्ट कार्ड की तरह क्रेडिट कार्ड बनाने को कहा है । जिसके माध्यम से यात्री किसी भी रूट में यात्रा के लिए टिकट प्राप्त कर सकेंगे।

           संभागायुक्त ने बस स्टापों के सौंदर्यीकरण के निर्देश दिये देते हुए र नगर में सिटी बसों के 40 स्टाप निर्धारित किए हैं। उन्होंने कम से कम 10 बस स्टापों का माडल स्टाप के रूप में साज-सज्जा करने का भी दिया।

       मालूम हो कि बिलासपुर में सिटी बसों के लिए कुल 12 रूट निर्धारित किया गया है। 14 सिटी बसों का परमिट पूर्व में जारी किया गया था, जिनमें रतनपुर, सीपत और सेन्दरी रूट की बसे शामिल हैं। आज संभागायुक्त ने 11 और सिटी बसों के कोटा,मल्हार,तखतपुर और अन्य रूटों पर संचालन के लिए परमिट के लिए आवेदनों पर सुनवाई की।

–00–

close