टैक्टर की चपेट में आने से युवती की मौत..दो गंभीर

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

TORAVA THANAबिलासपुर— तोरवा थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर की चटपेट में आने से स्कूटी सवार एक लड़की मौत हो गयी है। दो की हालत गंभीर है। गंभीर रूप से घायल एक युवती को अपोलो में भर्ती किया गया है। जबकि तीसरी युवती का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                 तोरवा क्षेत्र के हेमूनगर में तिरूपति बालाजी मंदिर के सामने ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक युवती की मौत हो गयी है। दो लोग गंभीर रूप से घायल से घायल हो गये हैं। जिनमें एक का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। तीसरी लड़की को गंभीर स्थिति में देखते हुए अपोलो रेफर कर दिया गया है।

               स्कूटी पर सवार होकर तीन लड़कियां कहीं जा रही थी। उसी दौरान हेमूनगर स्थित तिरूपति मंदिर के सामने एक ट्रैक्टर ने तीनों को अपनी चपेट में ले लिया। इसमें से एक की घटना स्थल पर मौत हो गयी। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। घटना स्थल पर ट्रैक्टर छोड़कर ड्रायवर फरार हो गया है।

                 घटना की सूचना लगते ही तोरवा पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों को समझाने का प्रयास कर रही है। तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने जिला अस्पताल में भी बल लगा दिया है।

close