दो संचालकों के लिए होगा मतदान

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

SAHKARITA_GRADE_VISUAL 003बिलासपुर— सहकारी बैंक संचालक पद के लिए सहकारी केन्द्रीय बैंक में 2 सितम्बर को मतदान किया जाएगा। बुधवार को ही एक आमसभा का आयोजन होगा। आम सभा में केन्द्रीय बैंक के सभी सहकारी समितियों के पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                   सहायक चुनाव अधिकारी अनिल कुमर वनक ने बताया कि जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के 2 संचालक पदों के लिए बुधवार को 9 बजे मतदान शुरू होगा। उन्होंने बताया कि 21 में से 9 संचालको को निर्विरोध चुन लिया गया है। बुधवार को सिर्फ मुंगेली पथरिया और बिल्हा संचालक पद के लिए मतदान किया जाएगा। 11 प्रतिनिधियों के चुनाव के बाद शेष अन्य संचालको का संयोजन के जरिए चुनाव होगा।

       सहायक चुनाव अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि मुंगेली पथरिया क्षेत्र से कुल 29 मतदाता प्रकाश सिंह और राम कमल सिंह के बीच प्रतिनिधि के लिए मतदान करेंगे। इसी तरह बिल्हा में 27 मतदाता अम्बिका तिवारी और त्रियोगी नारायण शर्मा के लिए मतदान में हिस्सा लेंगे। उन्होने बताया कि मतदान के तुरंत बाद मतगणना का कार्य होगा। इसके बाद विजेता संचालक की घोषणा की जाएगी।

               वनक ने बताया कि जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के 442 समितियों के बैंक कर्मचारी आमसभा में शामिल होंगे। लेकिन बिल्हा मुंगेली पथरिया के समिति पदाधिकारियों के अलावा वे लोग मतदान आयोजन में शामिल नहीं होंगे।

close