चम्पारण में जुटे भाजपाई

Chief Editor
3 Min Read
???????????????????????????????
                      रायपुर। भारतीय जनता पार्टी रायपुर संभाग की पं. दीनदयाल प्रशिक्षण महाभियान की दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ भगवान वल्लभाचार्य की नगरी चम्पारण में हुआ। इस अवसर पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक, संगठन महामंत्री रामप्रताप सिंह, प्रांतीय प्रशिक्षण अभियान प्रभारी बनवारी लाल अग्रवाल, प्रदेश महामंत्री शिवरतन शर्मा, श्याम बैस व अशोक बजाज ने माँ भारती के सम्मुख दीप प्रज्जवलन कर कार्यशाला की विधिवत शुरूआत की। संभागीय कार्यशाला में मंत्री राजेश मूणत, पवन साय, अशोक पाण्डेय, बलराम तिवारी, शंकर लाल अग्रवाल, अजय राव, सुनील मिश्रा, ओंकार बैस, नंदकुमार साहू, बाबी कश्यप, नलिनीश ठोकने के अलावा रायपुर संभाग के प्रदेश पदाधिकारी जिलाध्यक्ष महामंत्री, युवामोर्चा, महिला मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित हुए।
???????????????????????????????
                            प्रशिक्षण महाभियान ने प्रांतीय संयोजक बनवारी लाल अग्रवाल ने अपने सम्बोधन में कहा कि मुझे प्रशिक्षण वर्ग की परिकल्पना एवं महत्व पर बोलना है। हम सब को अच्छी तरह से  मालूम होना चाहिए कि पार्टी के संगठन वर्ष में जो कुछ हो रहा है इसका मुख्य उद्देश्य क्या है? हम इन  गतिविधियों के माध्यम से पार्टी को किस मुकाम  पर  ले जा रहे हैं।  हम ऐसा भारत बनाना चाहते हैं तो कह सकते हैं कि पं. दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद की परिकल्पनाओं  वाला देश बनाना चाहते हैं।
                भाजपा प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने प्रशिक्षण कार्यशाला में कहा कि आप अपने मन से निकाल दें कि आप सब सीखने आए हैं और हम सीखाने। हम पुराने भाजपा कार्यकर्ता अवश्य हैं लेकिन जब भी कार्यशाला में जाते हैं तो बहुत कुछ नया सीखने को मिलता है। राष्ट्रीय कार्यशाला में हम सीखने गए थे संभागीय कार्यशाला में आप आए हैं और आगे आपको मंडलों जिलों में प्रशिक्षण के लिए जाना है। कार्यशाला होने से हमेशा ज्ञान अपडेट होता है तथा जब आप कार्यशाला लेने जाएं तो उपस्थितजन के अनुसार विषय को विस्तार या छोटा कर सकते हैं। 
           प्रशिक्षण कार्यशाला को महामंत्री शिवरतन शर्मा ने भी संबोधित किया।
close