जयघोष से गूंजे शिवालय..संभागायु्क्त ने मांगा आशीर्वाद

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

IMG-20150824-WA0040बिलासपुर— सावन के आखिरी सोमवार को संस्कारधानी बिलासपुर में शिवभक्तों में गजब का उत्साह देखने को मिला। यह सिलसिला शाम तक चला। सुबह शिवालयों में भक्तों की लंबी कतार दिखी तो शाम को पूजा अर्चना करने शिवभक्तों का हुजूम उमड़ा पड़ा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                         शहर के अलग-अलग शिवमंदिरों में भक्त भगवान भोले नाथ को भांग मदार और बेलपत्र अर्पित करते हुए दिखाई दिये। शाम को भी मंदिर में  शिवभक्तों ने जमकर भोलेनाथ का जयकारा लगाया।

भक्तों ने आज फूल,पत्ती के साथ दुग्धाभिषेक कर भगवान भोलेनाथ की विशेष रूप से आराधना की। कुवांकी कन्याओं ने अच्छे वर की मनोकामना की। साथ ही महिलाओं ने परिवार की खुशहाली के लिए आशीर्वाद मांगा। शिवालयों के पुजारी ने बताया कि अंतिम सोमवार को जो भी भक्त सच्चे मन बम भोले मांगता है उसकी मनोकामना जरूर पूरी होती है। शाम को भक्तों ने भोलेनाथ की महाआरती उतारी

                                      सावन के अंतिम सोमवार को अमरकंटक पहुंचकर संभागायुक्त सोनमणि वोरा ने भगवान भावन भभूत का दर्शन किया। सोनमणि वोरा ने परिवार के साथ जालेश्वर महादेव का दर्शन कर पूजा अर्चना के बिलासपुर संभाग के सभी लोगों के लिए खुशहाली और अमन का आशीर्वाद मांगा। इस मौके पर वोरा ने भोलेनाथ का दुग्धाभिषेक कर परिवार के साथ सभी के लिए सुख समृद्धि और शांति की मनोकामना की।

close