जब लोगों ने लगाया पौधा…तो कालोनीवासियों ने लिया बचाने का संकल्प…कलेक्टर ने कहा सफल होगा अभियान

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर– कलेक्टर पी.दयानंद की मौजूदगी में  न्यू लोको कालोनी में मिशन ग्रीन बिलासपुर अभियान के तहत पौधरोपण अभियान चलाया गया। स्थानीय लोगों ने अभियान में बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। कालोनी परिसर में 250 पौधे रोपे गए। इस दौरान लोगों में जमकर उत्साह देखने को मिला।
                 मिशन ग्रीन बिलासपुर अभियान में न्यू लोको कालोनी के निवासियों ने बड़े उत्साह के साथ भागीदारी की। स्थानीय लोगों के साथ कलेक्टर और अन्य लोगों ने 250 पौधे लगाये। स्थानीय लोगों ने शहर को हरा-भरा बनाने के लिये जिला प्रशासन के अभियान की जमकर सराहनी की। कलेक्टर ने कहा कि अभियान में लोगों ने स्वस्फूर्त हिस्सा ले रहे हैं। शहर के सभी नागरिकों का अभियान को भरपूर सहयोग मिल रहा है।
                                 पौधरोपण के बाद कलेक्टर पी.दयानंद को कालोनीवासियों ने आश्वासन दिया कि पौधों को हर हालत में बचाव किया जाएगा। जानवरों और सूखा से बचाने कालोनी के सभी लोग सतर्क रहेंगे।
              पौधरोपण अभियान में कलेक्टर दयानंद के साथ रेल मण्डल कार्मिक अधिकारी उदय कुमार भारती, सहायक कार्मिक अधिकारी यू.शिवशंकर राव भी मौजूद थे। कलेक्टर ने मरी माई मंदिर के दर्शन भी किये। उन्होंने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के लोको प्रायमरी स्कूल में पहुंचकर स्कूल परिसर में जामुन और गुलमोहर के पौधे लगाये। प्रायमरी स्कूल में स्मार्ट क्लास रूम का भी निरीक्षण किया। प्रधानपाठक कमलेश लाहिरी से बातचीत भी की।  इस अवसर पर प्रकाश अन्ना, रूपरतन सिंह, शैलेष सिंह कौशिक, विशू राय चैधरी, कालीप्रकाश, नसीम खान, रामकृष्ण राव, बृजेश सिंह कौशिक, ए.श्रीनिवास सहित बड़ी संख्या में कालोनीवासी उपस्थित थे।
close