युंकाइयों ने दी जननेता अटल को श्रद्धांजलि..बैठक में कहा…जनविरोधी भाजपा के खिलाफ चलाएंगे सोशल मीडिया में अभियान

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रदेश युवा कांग्रेस बिलासपुर संभाग की बैठक हुई। बैठक को प्रदेश युवा काँग्रेस सोशल मीडिया प्रभारी के.के.शास्त्री ने संबोधित किया। शास्त्री कांग्रेस के युवा विंग को सोशल मीडिया की शक्ति और सामर्थ्य से परिचित कराया। साथ सोशल मीडिया की सक्रियता पर प्रकाश भी डाला। बैठक शुरू होने से पहले युवा कांग्रेस पदाधिकारियों ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व.अटल बिहारी बाजपेयी जी को श्रद्धांजलि दी।
                          जिला कांग्रेस कार्यालय में युवा कांग्रेस की संभागीय बैठक को प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी के.के.शास्त्री ने संबोधित किया। कार्यक्रम शुरू होने से पहले सभी ने भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अभय नारायण राय, छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री भी मौजूद थे। सभी नेताओं ने अटल बिहारी बाजपेयी के निधन को देश के लिए अपूरणीय क्षति बताया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक  व्यवस्था के हितैषी अटल की गिनती बिरले नेताओं में होती है। देश उनको नमन करता है।
                                अटल बिहारी वाजपेयी को श्रदांजलि देने के बाद युवा कांग्रेस प्रदेश सोशल मीडिया की बैठक को के.के.शास्त्री जरूरी टिप्स दिए। सोशल मीडिया प्रदेश प्रभारी शास्त्री ने युवा कांग्रेस सोशल मीडिया के कार्यों की समीक्षा की। विधानसभा चुनाव रणनीति पर भी चर्चा की। संभागीय बैठक में   बिलासपुर, मुंगेली, चाम्पा जांजगीर, कोरबा, रायगढ़ जिले के युवा कांग्रेस सोशल मीडिया पदाधिकारी भी मौजूद थे।
                     संभागीय जिलो से बैठक में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने पार्टी की तरफ से दी गयी जिम्मेदारियों से के.के.शास्त्री को अवगत कराया। प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी को प्रदेश समन्वयक शिबली मेराज खान, अभय तिवारी, अखिलेश जोशी ने बताया कि अभी चार प्लेटफार्म पर युवा कांग्रेस कार्यकर्ता काम कर रहे हैं। फेसबुक पेज,ट्विटर, इंस्टाग्राम और वाट्सअप के माध्यम से कांग्रेस पार्टी की विचारधारा, रीति-नीति और जनविरोधी बीजेपी सरकार की नाकामी को जन जन तक पहुंचाया जा रहा है।
                      सभी जिले में फेसबुक का ऑफिसियल पेज, ट्विटर हैंडल,इंस्टाग्राम एकाउंट और वाट्सअप ग्रुप बनाया जा चुका है। सभी अकाउन्ट को स्थानीय पदाधिकारी संचालित कर रहे हैं। संगठन के कार्यों को गति देने नए पदाधिकारी बनाये जाएंगे। कार्य नही करने वाले निष्क्रिय पदाधिकारियों को पदमुक्त किया जाएगा। कार्य योजना को लेकर युवा कांग्रेस आगामी समय में सभी 27 जिले और 90 विधानसभा का दौरा करेगी।
                 बैठक में के के शास्त्री, अभय नारायण राय, महेंद्र गंगोत्री, शिबली मेराज खान,अभय तिवारी, अखिलेश जोशी, जिला अध्यक्ष भावेंद्र गंगोत्री, बद्री यादव, लंबोदर कश्यप, हीरा यादव,संभाग समन्वयक बिट्टू साहू,अंकित साहू, प्रखर सोनी,योगेश चौहान, प्रतीक नामदेव,राहुल यादव, सोहराब, लकी मिश्रा, रंजीत सिंह आदि बड़ी संख्या में युँका पदाधिकारी विशेष रूप से उपस्थित थे।
close