छनकर आने लगे प्रत्याशियों के नाम

BHASKAR MISHRA

बिलासपुर—छात्र संघ चुनाव में गुटबाजी चरम पर है। एबीव्हीपी और एनएसयूई दोनों ही इस बीमारी से परेशान हैं। नामांकन की तारीख सिर पर है, नाम अभी तक फायनल नहीं हो पाया है। यद्यपि धीरे-धीरे छनकर नाम सामने आने लगे हैं। जिन कालेज के प्रत्याशियों की लिस्ट आमने आ रही है। दोनों ही संगठन उस पर मुहर ना लगाते हुए संभावित नाम बता रहे हैं।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                     एसबीआर कालेज को भाजपा का गढ़ कहा जाता है। लेकिन दो फाड़ होने से पूर्व छात्र नेता और भाजपा पार्षद शैलेन्द्र की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। जोगी खेमा यहां काफी सक्रिय है। लेकिन बहुत प्रभावशाली नही कहा जा सकता है। इस आधार पर कयास लगाया जा रहा है कि जीत एबीव्हीपी के दोनों खेमा में से ही होगी। बाद में जीतने वाला एबीव्हीपी का ही होगा। यहां से एबीव्हीपी संगठन ने अध्यक्ष पद के लिए गौरी गुप्ता, उपाध्यक्ष पर शीतल सिंघाले सचिव पद पर विजय कोशले और सह-सचिवस पद के लिए रामबहादुर सोनी का नाम संभावित प्रत्याशी के रूप में एलान किया गया है। दूसरी तरफ से एबीव्हीपी के ही शैलेन्द्र गुट से अध्यक्ष- सत्यम दुबे,उपाध्यक्ष-गरिमा साहू,सचिव-अनिल सूर्या और सह-सचिव मुकेश मिंज को प्रत्याशी बनाया गया है।

               सीएमडी कालेज में एबीव्हीपी ने अध्यक्ष पद के लिए दीपक अग्रवाल उपाध्यक्ष तृषभ चतुर्वेदी सचिव शालिनी जय सिंहानियां और सह-सचिव जैकी कुमार संभावित प्रत्याशी संभावित प्रत्याशी के रूप में सामने लाया है। वहीं एनएसयूआई आशीर्वाद पैनल से अध्यक्ष पद के लिए रंजीत सिंह,उपाध्यक्ष मुकेश दुबे,सचिव- नेहा जायसी सह-सचिव जतिन केशरी पर चुनाव लड़ सकते हैं।

                डीपी विप्र कालेज में एनएसयूआई कांग्रेस नेता अविनाश शेट्टी ग्रुप द्वारा अध्यक्ष पद के लिए रूपेश कुमार उपाध्यक्ष कोमल पासी,सचिव- कुमारी कल्याणी सह-सचिव रूपेन्द्र सिंह को सामने लाने का निर्णय लिया गया है।

                       इसी प्रकार अरपांचल सरकंडा क्षेत्र के राघवेन्द्र राव विज्ञान महाविद्यालय के एबीव्हीपी चुनाव प्रभारी अंकुश गुप्ता ने बताया कि इस महाविद्यालय से संभावित प्रत्याशियों की घोषणा कर दी गई है। अध्यक्ष पद पर मनोज कुर्रे,उपाध्यक्ष दीपक चन्द्राकर,सचिव कन्हैया यादव और सह-सचिव दिव्यानी सालम चुनाव लड़ सकते हैं। अंकुश गुप्ता से मिली जानकारी के अनुसार अपने प्रभार क्षेत्र के आने वाले शासकीय शबरी नवीन कन्या महाविद्यालय में एबीव्हीपी के योग्य प्रत्याशी का चयन जल्द कर लिया जाएगा। जानकारी के अनुसार यहां एबीव्हीपी समर्थक छात्राओं में अब तक सही तालमेत नहीं होने के प्रत्याशी चयन में भारी परेशानी हो रही है।

                     कौशलेन्द्र राव विधि महाविद्यालय में एबीव्हीपी की स्थिति मजबूत है। एनएसयूआई अभी तक संभावित नाम का एलान नहीं किया है। एबीव्हीपी ने अध्यक्ष पद पर पुष्पलता खलखो, उपाध्यक्ष- संकेत सचिव आदित्य और सह सचिव पद के लिए सन्नी विश्वकर्मा को संभावित उम्मीद तय कर लिया गया है।

close