16 लाख से अधिक रूपए जुआ खेलते जब्त…पुलिस चंगुल में फंसे चार जुआरी…सभी पर जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—पुलिस ने चकरभाठा शराब भठ्ठी के पीछे शनिवार की शाम लाखों रूपयों के साथ जुआ खेलते चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने 16 रूपए से अधिक नगद बरामद किये हैं। ताश पत्ती भी जब्त किया गया। गिरफ्तार किये गए सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के अपराध दर्ज कर लिया गया है।

             
Join Whatsapp GroupClick Here

                     एडिश्नल एसपी ने बताया कि मुखबिर से जानकारी मिली कि चकरभाठा शराब भट्ठी के पीछे खुले मैदान में जुआ चल रहा है। चार व्यक्ति लाखों रूपयों पर दांव लगा रहे हैं। खबर मिलते ही डीएसपी नसर सिद्धकी और चकरभाटा थाना प्रभारी की टीम को जिम्मेदारी दी गयी।

                    नसर सिद्धीकी और थाना प्रभारी कलीम खान सादी वर्दी में घटना स्थल का मुआयना करने पहुंचे। इसके साथ जवानों की टीम को भी तैयार रहने को कहा गया। मौके पर पहुंचकर नसर सिद्धिकी की अगुवाई में संयुक्त टीम ने चारो आरोपियों को धर दबोचा गया। आरोपियों के पास से 52 पत्तों के अलावा 16 लाख 2 हजार रूपए जब्त किए गए।

                           सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के मामला दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तार किए आरोपियों में रंजन सिंह पिता महेन्द्र सिंह उम्र 41 निवासी बेमेतरा का रहने वाला है। जाहिद पिता हबीब उम्र 35 साल नवागढ़ और तेजवन सिंह पिता प्रीतम सिंह उम्र 45 साल बेमेतरा का रहने वाला है। चौथा जुआरी सतपाल सिंह पिता बलबीर सिंह नवागढ़ का निवासी है।

               जुआरियों के धरपकड़ में प्रमुख से थाना प्रभारी कलीम खान,उपनिरीक्षक सीपी कंवर, प्रधान आरक्षक राधेलाल धुर्वे, आरक्षक प्रभाकर सिंह,सानन्द तिग्गा,दुर्गेश यादव,रोशन पटेल,राजेश पटेल और दिनेश पटेल शामिल थे।

close