केदार जैन ने किया समर्थन:वर्ग 3 की वेतन विसंगति-8 वर्ष के बंधन समाप्त कर सबका हो संविलियन,आंदोलन में भाग लेने की अपील

Shri Mi
3 Min Read

बिलासपुर।संयुक्त शिक्षा कर्मी संघ के प्रांताध्यक्ष केदार जैन ने सहायक शिक्षक, एल.बी./ पंचायत की वेतन विसंगति/क्रमोन्नति/समानुपातिक वेतन व वर्ष बंधन दूर करने हेतु प्रान्तीय कोर कमेटी की आकस्मिक बैठक आहूत कर 9 अगस्त को मोर्चा व 10 अगस्त को फेडरेशन द्वारा आयोजित एक दिवसीय प्रान्तीय धरना प्रदर्शन को खुला समर्थन देने का निर्णय लिया है।उक्त बैठक की जानकारी देते हुवे प्रांताध्यक्ष केदार जैन ने बताया कि संविलियन कि विसंगतियों को दूर करने संयुक्त शिक्षा कर्मी संघ द्वारा पूर्व में ही विभागीय मंत्रियों एवम विभागीय सचिवों को मांगपत्र/ज्ञापन प्रस्तुत किया जा चुका है|संयुक्त शिक्षा कर्मी संघ वर्ग 03 व संविलियन से वंचित साथियों के लिए चिंतित है और प्रतिबद्ध भी है चूंकि वर्तमान परिस्थितियों में एकीकृत शिक्षक पंचायत/ नगरीय निकाय मोर्चा की बैठक नही हो पाने से मोर्चा के संचालक केदार जैन ने अपने निवास स्थान पर ही संयुक्त शिक्षकर्मी संघ के कोर कमेटी की बैठक आहूत कर समस्त पदाधिकारी, समस्त जिलाध्यक्ष व ब्लाक अध्यक्षो व शिक्षाकर्मी साथियो को निर्देशित किया है कि 9 और 10 अगस्त के घोषित आंदोलन को समर्थन देते हुवे आंदोलन में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।

Join Our WhatsApp Group Join Now

केदार जैन ने सभी संघो से अपील की है कि एक साथ मिल कर सहायक शिक्षक पंचायत साथियो के हितों के लिए साझा रणनीति के तहत कार्य करे.संयुक्त शिक्षाकर्मी संघ के ओ पी बघेल(कार्यकारी प्रांताध्यक्ष/प्रांतीय सहसंचालक मोर्चा),ममता खालसा (प्रांतीय महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष/प्रांतीय सह संचालक मोर्चा),गोपेश साहू(प्रांतीय नगरीय निकाय प्रकोष्ठ अध्यक्ष/ प्रांतीय सह संचालक मोर्चा),अर्जुन रत्नाकर/सोहन यादव(उप प्रांताध्यक्ष/प्रांतीय सह संचालक मोर्चा),ताराचंद जायसवाल(प्रांतीय कोषाध्यक्ष/प्रांतीय सह संचालक मोर्चा),सुभाष शर्मा / विजय राव(प्रांतीय प्रवक्ता/ प्रांतीय सह संचालक मोर्चा)शहादत अली(प्रांतीय महामंत्री/प्रांतीय सह संचालक मोर्चा),बालदेव ग्वाला(प्रांतीय संगठन मंत्री/ प्रांतीय सह संचालक मोर्चा)कार्तिक गायकवाड़(प्रांतीय महासचिव/प्रांतीय सह संचालक मोर्चा)माया सिंह(प्रांतीय उपाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ/ प्रांतीय सह संचालक मोर्चा)अमित दुबे(प्रांतीय आई टी प्रकोष्ठ/प्रांतीय सह संचालक मोर्चा)जिलाध्यक्ष/जिला संचालक,संतोष कुमार टांडे (जशपुर)पवन सिंह (रायपुर),सचिन त्रिपाठी (सूरजपुर),हरीश सिन्हा (धमतरी),शिवराज ठाकुर (कोंडागाँव)शैलेन्द्र तिवारी (जगदलपुर).मनोज मिस्त्री (बिलासपुर),विकास ठाकुर (जांजगीर),राकेश वर्मा (अम्बिकापुर सरगुजा),प्रमोद पाण्डेय (नारायणपुर),अशोक गोटे (कांकेर),गिरधर वर्मा (कवर्धा),आशीष वर्मा (बेमेतरा),नित्यानंद यादव (कोरबा),अशोक जैन (सुकमा),माहिर सिद्दाकी (राजनांदगांव),विकास चौबे (बलरामपुर)एवं विकाशखण्ड अध्यक्षोने प्रांताध्यक्ष केदार जैन के इस निर्णय में अपनी पूर्ण सहमति जताई है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close