कोटा में लहराएंगे कांंग्रेस का परचम…करूणा शुक्ला के साथ नेताओं ने किया भ्रमण..कहा अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे सरकार की नाकामी

BHASKAR MISHRA
5 Min Read
बिलासपुर– नगर पालिका रतनपुर में कॉंग्रेस कमेटी ने जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौारन कांग्रेस नेताओं ने व्यापारी , खोमचे , कपड़ा, फुटकर व्यापारी , मजदूरों , सब्जी विक्रेताओं से मिलकर उनकी समस्याओं को सुन। चुनाव घोषणापत्र समिति की सदस्य पूर्व सांसद करुणा शुक्ला , जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विजय केशरवानी इस दौरान विशेष रूप से मौजूद थे।
                  कार्यक्रम शुरु होने से पहले कांग्रेस नेताओं ने मां महामाया मन्दिर में पूजा अर्चना कर प्रदेश की जनता की खुशहाली की प्रार्थना की । पूजा पाठ के बाद कांग्रेस नेता रतनपुर जोन और रतनपुर ग्रामीण जोन के बूथ , सेक्टर और जोन कमेटी अध्यक्षों के साथ बैठक की। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौजूद थे। करुणा शुक्ला ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की मंशा के अनुरूप इस बार कोंग्रेस की टिकट जमीनी कार्यकर्ता तय करेंगे।
                 कांग्रेस नेत्री ने कहा कि कांग्रेस को निपटाने वाले अब खुद निपट गए है। ऐसे लोग सचेत रहे अगर कोई भी गलत करता हुआ पाया जाएगा उसे भी ठीक कर दिया जाएगा । उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों, मजदूरों , महिलाओ , युवाओं सभी को ठगने का काम किया है । सरकार कांग्रेस की सरकार थी तो प्रति परिवार को 35 किलो चाँवल दिया जाता था। भाजपा सरकार ने घटाकर 7 किलो कर दिया। करूणा ने कहा कि यहाँ इसलिए हूँ कि ज्यादा से ज्यादा लोगों से मिल सकूँ। सबकी बातों को सुनु। समस्याओं को समझूं।
                      जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विजय केसरवानी ने कहा कि जिले में बूथ से लेकर सेक्टर और जोन कमेटियों का गठन कर लिया गया है। हम सबको सरकार की भ्रष्ट्राचार, नाकामयाबियों को समाज की अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। किसानों की आत्महत्या , युवाओं की बेरोजगारी , महिलाओ पर बढ़ते अत्याचार , शिक्षा का गिरता स्तर , चिकित्सा क्षेत्र में बदहाली जैसे कई मुद्दे हैं। जिसे जनता के सामने रखना है। निकम्मी और दोगली सरकार को उखाड़ फेंकना है।
                                     प्रदेश कोंग्रेस कमेटी प्रवक्ता शैलेश पाण्डेय ने कहा कि रतनपुर नगर में बदहाली का आलम है । कोंग्रेस समर्थित अध्यक्ष होने के कारण सरकार अपने अधिकारियों से जनप्रतिनिधियों और आम जनता को परेशान कर रही है । कोटा विधानसभा हमेशा से कांग्रेस का गढ़ रहा है। आजादी के बाद से अब तक इस विधानसभा में कांग्रेस  का ही परचम लहराया है । हम सभी का कर्तव्य है कि अब प्रत्याशी चाहे कोई भी हो जीतना कांग्रेस को ही है।
                       कार्यक्रम को जिला कोंग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र शुक्ला , प्रदेश प्रतिनिधि अरुण सिंह चौहान , जिला कोंग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष नीरज जायसवाल , पूर्व डीएसपी विभोर सिंह , नगर कोंग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आनंद जायसवाल , जिला कोंग्रेस सचिव शिवा पाण्डेय ने संबोधित किया ।  इस अवसर पर राष्ट्रीय धावक पीर मोहम्मद , वरिष्ठ कांग्रेसी मिलन सिंह मरावी , चुन्नी लाल सोनी ,  कुंज राम कोशले को साल एवं श्री फल से सम्मानित किया गया ।
        बैठक के बाद कांग्रेस नेता कार्यकर्ताओ के साथ जन घोषणापत्र के निर्माण को लेकर नगर भ्रमण किया। कुम्हारों, सब्जी व्यापारियों , किसानों , मत्स्य व्यापारियों , बर्तन , कपड़ा , सराफा , फुटकर व्यापारियों एवं खोमचों वालों से मिलकर उनकी समस्याओं को गौर से सुना।
             इस दौरान आदित्य दीक्षित , अरुण त्रिवेदी , संतोष गुप्ता , जिला कोंग्रेस कमेटी के महामंत्री आशीष शर्मा , जिला कांग्रेस सचिव यासीन खान ,  पुष्पकान्त कश्यप , अभिषेक मिश्रा , लम्बोदर कश्यप , इमरान खान , श्रीमती नीलिमा सिंह , श्री मतिकुमारी बाई , आशा सूर्यवंशी , इलियास कुरैशी , रामगोपाल कहरा , कृष्णा साहू , अमृत पटेल , अमर सिंह , यासीन अली , वादिर खान , रफी अंसारी , सुरेश सूर्यवंशी , रफीक बेग , महेंद्र राजवाड़े , संतोष साहू , महावीर साहू , प्रबोधानंद पाण्डेय , दुर्गा पटेल , अशरफ बेग , मदन कहरा एवं सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे।
close