पुलिस कप्तान ने किया जिला थाने का निरीक्षण,बोले- सभी के साथ हो मधुर व्यवहार

Shri Mi
2 Min Read

रामानुजगंज (पृथ्वीलाल केशरी )।पुलिस अधीक्षक टी.आर.कोशिमा ने बलरामपुर थाने का वार्षिक निरीक्षण किया। दरबार लगाकर पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों की समस्या सुनी और उन समस्याओं का निराकरण भी किया। श्री कोशिमा ने जनता से और मधुर संबंध स्थापित करने की समझाइश देते हुए लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण का निर्देश दिया। पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों ने पुलिस अधीक्षक के समक्ष समस्याएं रखीं।पुलिस अधीक्षक टी.आर.कोशिमा ने बलरामपुर थाने के वार्षिक निरीक्षण के दौरान सबसे पहले परेड का जायजा लिया। प्रधान आरक्षक चंद्र कुमार राजपूत के नेतृत्व में परेड के दौरान पुलिस अधीक्षक को सलामी दी गई। उन्होंने थाना के एक-एक कक्ष का अवलोकन किया।आर्म्स एमुनेशन रजिस्टर के निरीक्षण के दौरान थाने का समस्त रिकार्ड का संधारण व्यवस्थित तरीके से करने की भी हिदायत दी।

Join Our WhatsApp Group Join Now

थाना प्रभारी के नेतृत्व में समस्त स्टाफ का परेड लिया गया। परेड निरीक्षण में पुलिस अधीक्षक द्वारा अच्छे साजसज्जा, टर्नआउट व परेड कमांड में सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन पर सम्मानित अधिकारी-कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया। परेड और थाने का निरीक्षण करने के पश्चात पुलिस अधीक्षक ने बलरामपुर थाना परिसर में दरबार लगाकर अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ सीधा संवाद स्थापित किया।

उनकी समस्या सुनी और उन समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु दिशा निर्देश भी दिया। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को आम नागरिकों से मधुर संबंध बनाकर उनकी समस्याओं को सुन निराकृत करने प्रेरित किया। महिलाओं के विरुद्घ घटित घटनाओं पर त्वरित कार्रवाई करने के कड़े निर्देश भी दिए गए। उन्होंने थाने में पहुंचने वाले फरियादियों से बेहतर व्यवहार करने की भी नसीहत दी।

बिना नंबर व बिना लाइसेंस सहित परिवहन व यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ नियमित कार्रवाई करने निर्देशित किया। अपराधों की रोकथाम,गुम बालक-बालिकाओं की पतासाजी हेतु टीम गठित कर त्वरित कार्रवाई करने प्रेरित किया।

पुलिस अधीक्षक ने लंबित अपराध व शिकायतों की विस्तार से समीक्षा की। लंबित अपराधों,शिकायतों की जांच कर शीघ्र निराकरण करने के लिए मार्गदर्शन भी दिया। इस दौरान एसडीओपी नितेश कुमार गौतम,थाना प्रभारी निरीक्षक सीताराम धु्रव सहित अन्य पुलिस अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Share This Article
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close