खेत चलो अभियान…जनता कांग्रेस नेता अनिल टाह ने किया श्रमदान..कार्यकर्ताओं के साथ लगाया रोपा

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ संस्थापक अजीत जोगी के निर्देश पर पार्टी नेता किसानों के खेत में पहुंचकर हल चला रहे हैं। किसानों के साथ श्रमदान कर खेत चलो अभियान को गांव गांव पहुंंचा रहे हैं। इसी कड़ी में बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में अनिल टाह की अगुवाई में जनता कांग्रेस नेताओ ने हल चलाकर श्रमदान किया। ग्रामीणों को खेत चलो अभियान में शामिल कर पार्टी के संदेश को जन जन क पहुंंचाया।
                       बेलतरा विधानसभा में अनिल टाह, समीर अहमद,जीतू ठाकुर की अगुवाई में जनता कांग्रेस कार्यकर्ता और नेताओं ने खेत चलो अभियान के सातवें दिन खेत में हल चलाकर श्रमदान किया। जनता कांग्रेस नेताओं ने संतोष अनंत के खेत में थरहा लगाकर श्रमदान किया।
                खेत चलो अभियान के दौरान जनता कांग्रेस नेताओं ने सेंदरी ग्रामवासियों से जनसंपर्क किया। पार्टी चुनाव चिन्ह हल चलाता किसान के बारे में बताया।
                       पार्टी के बेलतरा विधायक प्रत्याशी अनिल टाह ने किसानों को बताया कि भाजपा और कांग्रेस को सबक सिखाने का एकमात्र हल…हल चलाता किसान है। छत्तीसगढ़ में अब भाजपा का छल नहीं चलने वाला है। यदि चलेगा कुछ चलेगा तो जोगी का हल..। अनिल टाह ने कहा कि जनता कांग्रेस किसानों के हित में काम करेगी।  प्रदेश को खुशहाल, समृद्ध बनायेगी।
                                              साल के अन्त तक अजीत जोगी की जनता कांग्रेस बनेगी। अजीत जोगी के मुख्यमंत्री बनते ही चार आदेश तत्काल जारी होंगे। किसानों को 2500 रू. समर्थन मूल्य, कर्ज माफ, प्रदेश के नौजवानों का सरकारी नौकरियों में 90 प्रतिशत आरक्षण, पूर्ण शराबबंदी के अलावा एसजीएसटी और आबकारी टैक्स आधा किया जाएगा।
close