बेहतर कल के लिए चाहिए संरक्षण…धरम ने बताया…पर्यावरण अंसुतन सबसे बड़ी समस्या

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—मिशन ग्रीन के तहत प्रदेश भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष धरमलाल कौशिक की मौजूदगी में लोगों ने ग्राम पंचायत पेंड्रीडीह हाईस्कूल परिसर में 1 हजार पौधे लगाये। इस दौरान कलेक्टर पी.दयानन्द, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी,जिला पंचायत सीईओ फरीहा आलम सिद्धिकी समेत स्थानीय गणमान्य लोग भी मौजूद थे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                   छात्र छात्राओं ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक, कलेक्टर पी.दयानन्द,सीईओ जिला पंचायत फरिहा आलम सिद्धिकी ने पेन्ड्रीडीह में एक हजार पौधे लगाए। लगाए पौधो में 5 सौ फलदार और 5 सौ पोषण वाटिका के पौधे शामिल हैं।

           पौधरोपण अभियान के दौरान धरमलाल कौशिक ने कहा कि बेहतर कल के लिए आज को संवारना होगा। आज का पौधा कल पेंड़ बनेगा। पेंड से पर्यावरण है। पर्यावरण से ही ना केवल मानव जीवन बल्कि समस्त जीनों का कल्याण है। कौशिक ने बताया कि विकास के दौड़ में पर्यावरण का संतुलित होना बहुत जरूरी है। जरूरी है कि हम पौधे लगाएं। ना केवल लगाएं बल्कि उनका पालन पोषण भी करें। भूजल स्तर पर भी दिन प्रतिदिन नीचे जा रहा है। समस्या से बचने सबसे अच्छा उपाय पौधरोपण और उसका संरक्षण है।

                   कलेक्टर दयानन्द ने भी पौध संरक्षण की बात कही। उन्होने कहा कि हम सबको पौधरोपण के साथ संरक्षण का भी संकल्प लेना होगा। पौधरोपण कार्यक्रम के दौरान चित्रकला और स्लोगन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं के बीच पुरस्कार का वितरण किया गया।

close