जब स्कार्पियो से टकराते हुए दुपहिया ने फिर एक और दुपहिया व महिला को ठोका

Shri Mi
2 Min Read

तखतपुर(टेकचंद कालड़ा)।अनियंत्रित गति से जा रही स्कारपियो वाहन से दुपहिया वाहन को ठोकर लगने से अनियंत्रित हुई दुपहिया वाहन ने सामने से आ रही महिला और एक अन्य दुपहिया वाहन चालक को ठोकर मार दी। जिससे दुपहिया वाहन चालक और एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। वही पैदल आ रही महिला भी घायल हो गई।पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज लगभग 12 बजे तखतपुर से बिलासपुर की ओर जा रही अज्ञात स्कारपियो वाहन ने तखतपुर बालक हाई स्कूल के पास सामने से आ रही दुपहिया वाहन को ठोकर मार दी इस दुपहिया वाहन को ठोकर लगने के बाद अनियंत्रित हो गई।

Join Our WhatsApp Group Join Now

और सामने से आज आ रही महिला शांति भाई यादव जो तखतपुर से दूध बेचकर बेलसरी जा रही थी उसे ठोकर मारने के बाद इस दुपहिया वाहन चालक ने सामने से आ रही दुपहिया वाहन क्रमांक सीजी 10 AA 0935 को ठोकर मार दी।

इसी वाहन से बिलासपुर से अपने गृह ग्राम करनकापा थाना तखतपुर जा रहे रामकिशन जायसवाल पिता राजाराम जयसवाल उम्र 35 वर्ष और उसके साथ दुपहिया वाहन में बैठे राहुल पिता श्रवण भट्ट को भी इस दुर्घटना में गंभीर चोट आई दुर्घटनास्थल से दुपहिया वाहन चालक और Scorpio वाहन चालक दोनों फरार हो गए हैं पुलिस मौके पर पहुंचकर घायलों को तखतपुर स्वास्थ्य केंद्र ले आई।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close