रेरा चेयरमेन विवेक ढांढ के पिता का निधन,मुख्यमंत्री डॉ रमन ने निवास पहुंच कर अर्पित की श्रद्धांजलि

Shri Mi
1 Min Read

रायपुर-मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने गुरुवार सवेरे  भू-सम्पदा नियामक प्राधिकरण (रेरा) के अध्यक्ष और राज्य शासन के पूर्व मुख्य सचिव  विवेक ढांड के निवास पहुंचे,जहां उन्होंने श्री ढांड के पिता सतपाल ढांड के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया और उनके परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की। मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय सतपाल ढांड को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर राज्य प्रशासनिक सुधार आयोग के अध्यक्ष और पूर्व मुख्य सचिव एस.के. मिश्रा,  मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव अमन कुमार सिंह, राज्य निर्वाचन आयुक्त ठाकुर रामसिंह, छत्तीसगढ़ ओलम्पिक संघ के महासचिव विक्रम सिसोदिया और शासन-प्रशासन के अनेक वरिष्ठ अधिकारियों तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भी विवेक ढांड और उनके परिजनों से मिलकर संवेदना प्रकट की। ज्ञातव्य है कि  विवेक ढांड के पिता सतपाल ढांड का आज सवेरे पांच बजे यहां निधन हो गया। 

Join Our WhatsApp Group Join Now
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close