कुण्डू को बीकेकेएमएस की जिम्मेदारी…मजदूर संघ के नेता ने कहा…एक एक कार्यकर्ता संगठन के पदाधिकारी

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर— भारतीय मजदूर संघ से सम्बद्ध पंजीकृत भारतीय कोयला खदान मजदूर संगठन बिलासपुर, एसईसीएल मुख्यालय इकाई के नयी कार्यकारिणी समिति का मनोनयन किया गया। मनोनयन के बाद पहली बार एसईसीएल मुख्यालय में बैठक का आयोजन किया गया। संघ कार्यालय में आयोजित बैठक की अध्यक्षा भारतीय मजदूर संघ कोल फेडरेशन उपाध्यक्ष महेन्द्र प्रताप सिंह ने की। बीकेकेएमएस बिलासपुर के अध्यक्ष संजय सिंह, महामंत्री अरूण सिंह, जिलाध्यक्ष बीएमएस बिलासपुर शंखध्वनि सिंह बनाफर विशेष रूप से मौजूद थे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                             बैठक की अध्यक्षता कर रहे भारतीय मजदूर संघ कोल फेडरेशन के उपाध्यक्ष महेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि 23 जुलाई 1955 को संस्था का जन्म हुआ। संस्थापक स्वर्गीय दत्तोपंत ठेंगड़ें ने भारतीय मजदूर संघ की नींव रखी। आज संगठन की गिनती विश्व के बड़े संगठनों में होती है। उन्होंने कहा कि भारतीय मजदूर संघ का प्रत्येक कार्यकर्ता अपने आप में पदाधिकारी है। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और उपस्थितजनों को बधाई भी दी। साथ ही श्रमिक हित में कार्य करने और भविष्य में संगठन को शिखर पर पहुॅंचाने का आव्हान भी किया।

                                 बैठक में बीकेकेएमएस बिलासपुर, एसईसीएल मुख्यालय इकाई की नयी मनोनित कार्यकारिणी समिति की घोषणा की गयी। अध्यक्ष की जिम्मेदारी शंकर प्रसाद कुण्डू और कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी अजय सिंह को दी गयी। उपाध्यक्ष के पद पर रोशन क्रिसमस, संगीता बझलवार, प्रणय कुमार शर्मा को बनाया गया। सचिव पद के लिए अनिल दिघ्रस्कर, सह-सचिव-अभिषेक कुमार पाठक, शेफाली घोष, कोषाध्यक्ष- जे. पी. बाजपेयी को मनोनित किया गया। संगठन के कार्यकारिणी में अभिजीत चक्रवर्ती, केसरी कुमार सिंह, अनिल श्रीवास्तव, असद हुसैन जैदी, गोपी तिवारी, गोपीराम साहू, देवीदीन समुद्रे, सुभाषिनी सिन्हा, के0 मनवानी, राकेश मिश्रा, निरंजन चन्द्रा को शामिल किया गया। इस दौरान आमंत्रित सदस्य जी.एस.आचार्य भी मौजूद हैं।

                     बैठक का संचालन सचिव अनिल दिघ्रस्कर ने किया । अंत में उपस्थितों को धन्यवाद अध्यक्ष शंकर प्रसाद कुण्डू ने किया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में संगठन के कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

close