सीएम के सवाल पर मंजू मौन…कहा..दोनो अच्छे…बताया भाजपा में असामाजिक तत्वों का बोलबाला

BHASKAR MISHRA

बिलासपुर— बिलासपुर विधानसभा संयोजक बनने के बाद अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की नेत्री मंजू सिंह पहली बार जिला कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक की। ज़ोन,सेक्टर ,बूथ कमेटी के गठन ,और शक्ति एप्प के संदर्भ में चर्चा करने के बाद पत्रकारों से भी बातचीत की। उन्होने कहा कि मुझे प्रदेश हाईकमान ने बिलासपुर विधानसभा की जिम्मेदारी दी है। बैठक में दिए गए कार्यों को लेकर पदाधिकारियों के साथ विचार विमर्श किया गया। लोगों को जिम्मेदारियां भी दी गयीं।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                       पत्रकारों से बातचीत के दौरान मंजू सिंंह ने बताया कि नवम्बर दिसम्बर में प्रदेश विधानसभा का संभावित चुनाव है। चुनाव धन बल और जंन बल के बीच होने वाला है। ,भाजपा के 18 सालों का हिसाब होने वाला है। बिलासपुर विधायक और प्रदेश सरकार के मंत्री चुनाव जीतने के लिए कोई भी हथकंडा अपना सकते हैं। कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को अभी से अलर्ट रहने को कहा गया है। मंजू सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी आम जनता ,गरीब,महिला,आदिवासी,अनुसूचित जाति,छोटे व्यवसायियो ,की लड़ाई लड़ कर सत्ता में आएगी।

                             मंजू ने कहा कि बिलासपुर विधान सभा मे 40 हजार मतदाताओ का नाम विलोपित होना जांच का विषय है । उन्होंने कहा कि नाम काटने में कहीं न कहीं भाजपा की साजिश है । इसलिये हमे रिंग सिस्टम में काम करना होगा । बूथ ,सेक्टर और ज़ोन कमेटी के माध्यम से पहले मतदाताओ का पहचानना होगा,मतदाता कहाँ रहता है? बाहर तो नही रहता है या अन्यत्र भी नाम जुड़ा हुआ है ? जैसे अंदर तक जानकारी रखने की जरूरत है।

                        टीएस सिंहदेव और भूपेश बघेल के बीच कौन अच्छा मुख्यमंत्री होगा के सवाल को मुस्कुरा कर टाल दीं। फिर उन्होने बताया कि मेरे लिए दोनों नेता अच्छे हैं। महिला मुख्यमंत्री के सवाल पर भी उन्होने कुछ नहीं कहा।

           जब पत्रकारों ने पूछा कि बिलासपुर कांग्रेस में ज्यादा उठापटक है या फिर जांजगीर में…उन्होने काफी सोच विचार कर बताया कि निश्चित रूप से बिलासपुर में उठापटक ज्यादा है। लेकिन सब कुछ ठीक ठाक कर लिया जाएगा। परिवार में ऐसा होता रहता है।

                      बैठक में कितने नाम विधायक चुनाव लड़ने के लिए सामने आए। मंजू सिंह ने पहले तो बताने से इंकार किया। इशारों में उन्होने बताया कि सबको चुनाव लड़ने का अधिकार है। टिकट किसी एक को ही मिलेगा। अभी तक पांच लोगों ने चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की है। और भी नाम सामने आ सकते हैं। पार्टी जिसकों टिकट देगी चुनाव वही लड़ेगा।

              क्या बिलासपुर में टिकट को लेकर घमासान है…मंजू ने बताया कि ऐसा कुछ नहीं है। नाम आएगा…लेकिन टिकट किसी एक को ही मिलेगा। बाकी सब लोग मिलकर भाजपा को हराने का काम करेंगे।

                     कोटा और बिल्हा में किसको टिकट मिलेगी..मंजू ने बताया कि बिलासपुर विधानसभा के बाहर की उन्हें जानकारी नहीं है। हाईकमान जिसको टिकट देगी वही चुनाव लड़ेगा।

                                एक सवाल के जवाब में मंजू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में असमाजिक तत्वों का बोलबाला है। ऐसे असमाजिक तत्वों से निपटने के लिए एकजूटता की जरूरत है। मुझे बिलासपुर विधानसभा प्रभारी कांग्रेस नेताओं को एकजुट करने के लिए भेजा गया है।

                   इस दौरान प्रदेश महामंत्री अटल श्रीवास्तव,शहर अध्यक्ष नरेंद्र बोलर ,प्रदेश सचिव पंकज सिंह,महेश दुबे,प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय,पूर्व विधायक अरुण तिवारी, निगम नेता प्रतिपक्ष शेख नजीरुद्दीन,उप नेता राजेश शुक्ला,जसबीर गुम्बर,ऋषि पांडेय सिद्धांशु मिश्रा, अनिता लव्हात्रे ,सीमा पांडेय,ब्लाक अध्यक्ष तैय्यब हुसैन विनोद साहू, युवा कांग्रेस अध्यक्ष शिवा नायडू,प्रमोद नायक,पार्षद शैलेन्द्र जायसवाल,कमलेश लव्हात्रे भी मौजूद थे।

close