पंचतत्व में विलीन हुए संपादक निशान्त..सदमें में पत्रकार जगत…मुख्यमंत्री ने भी जताया शोक

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

बिलासपुर— नवभारत के संपादक निशान्त शर्मा आज पंचतत्व में विलीन हो गए। उनके पुत्र ने दोपहर को सरकन्डा मुक्तिधाम में भारी भीड़ के बीच मुखाग्नि दी। इस मौके पर जिला के आलाधिकारियों के अलावा पत्रकार जगत के लोग शोकसभा में शामिल हुए। शोकसभा में उपस्थित गणमान्य लोगों ने भावभीनी श्रद्धांजलि देकर निशान्त शर्मा की आत्मा को शांति और शोक संतप्त परिवार के लिए प्रार्थना की।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                            निशांत शर्मा का शरीर पंचतत्व में विलीन हो गया। इस मौके पर पर पत्रकार जगत की हस्तियों के अलावा कमिश्नर और कलेक्टर भी मौजूद थे। सभी लोगों ने निशान्त शर्मा की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री ने ने जताया गहरा शोक

              निशान्त शर्मा के निधन को मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने अपूरणीय क्षति बताया। उन्होने शोक संदेश जारी कर मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में पत्रकारिता के क्षेत्र में शर्मा की सुदीर्घ सेवाओं को हमेशा याद किया जाएगा। उन्होने विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है।

Share This Article
close