संपादक निशांत शर्मा के निधन से शहर बेचैन…मंत्री अमर ने कहा बहुत बड़ा नुकसान..अधिकारियों ने जताया शोक

BHASKAR MISHRA
4 Min Read
बिलासपुर–वरिष्ठ पत्रकार नवभारत बिलासपुर के सपादक निशांत शर्मा की दिल की धड़कन रूकने मौत हो गयी है। शर्मा की मौत कल्पेश याज्ञनिक की मौत के ठीक 48 घंटे बाद हुई है। शर्मा 59 साल के थे। उनके निधन  पत्रकारिता जगत को बहुत नुकसान हुआ है। निशांत शर्मा को दोपहर 3 बजे के आस पास अटैक आया । उस समय नर्मदा नगर स्थित अपने घर में अकेले ही थे।
                 दिल का दौरा पड़ने के तुरंत बाद उऩ्हें नेहरू नगर स्थित श्रीराम केयर अस्पताल भर्ती कराया गया। हॉस्पिटल में करीब दो घंटे के इलाज के बाद भी नहीं बचाया जा सका। 59 वर्षीय निशांत शर्मा लम्बे समय से नवभारत समूह से जुड़े थे। इसके पहले उन्होने देश की कई पत्र पत्रिकाओं में अपनी सेवाएं दी है।
मंत्री अमर ने दी श्रद्धांजलि
                     मंत्री अमर अग्रवाल ने निशांत शर्मा के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि शर्मा के निधन से पत्रकारिता जगत को अपूर्णीय क्षति हुई है। मिलनसार और उच्च स्तर के पत्रकार को हमने खोया है। पत्रकारिता जगत को दिए गए उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।
 संभागायुक्त ने किया याद
                 कमिश्नर टी.सी. महावर ने नवभारत समाचार पत्र के संपादक निशांत शर्मा के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि वे बहुत ही सहज, सरल स्वभाव के व्यक्ति थे। उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में आमजन की समस्याओं को उठाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है। बहुमुखी प्रतिभा के धनी स्वर्गीय  निशांत शर्मा जी का पत्रकारिता को आगे बढ़ाने में बहुमूल्य योगदान था।
कलेक्टर ने भी जताया शोक
कलेक्टर पी.दयानंद ने शर्मा के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया है। कलेक्टर ने कहा कि शर्मा बहुत ही विनम्र स्वभाव के व्यक्ति थे। उन्होंने पत्रकारिता के उच्च मानदंडों को स्थापित किया था। आमजन की समस्याओं को उठाने के साथ सकारात्मक पत्रकारिता को आगे बढ़ाने में स्वर्गीय निशांत शर्मा का बहुत बड़ा योगदान है।
पुलिस कप्तान ने भी बताया क्षति
  पुलिस कप्तान आरिफ शेख ने भी शर्मा के निधन को गहरा आघात बताया। आरिफ शेख ने कहा कि शर्मा ने हमेशा समाजिक विसंगतियों को खबर को पुलिस प्रशासन तक पहुंचाया। उनके योगदान से समाज में फैले विसंगतियों को दूर करने में पुलिस प्रशासन को सहयोग मिला। निश्चित रूप से उनके निधन से पत्रकारिता जगत को भारी नुकसान हुआ है।
कांग्रेस नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
       शहर कांग्रेस कमेटी के नेताओं ने भी निशांत शर्मा के असमायिक निधन पर शोक जाहिर किया है।  प्रदेश महामंत्री अटल श्रीवास्तव,ज़िला अध्यक्ष विजय केशरवानी,शहर अध्यक्ष नरेंद्र बोलर ने कहा कि शर्मा जी लगभग 8 वर्षो से नवभारत में स्थानीय संपादक के तौर पर अपनी जिम्मेदारी का निष्पक्षता,के साथ निर्वहन किया । कुछ दिन पूर्व ही उनका जन्म दिन था और हम सब को आपस संवाद करने का अवसर मिला । उनके असमय निधन से हम स्तब्ध हैं।
close