भगवान जगन्नाथ रथयात्रा का स्वागत..कांग्रेसियों ने की महाआरती..सुख समृद्धि के साथ मांगा अमन चैन का आशीर्वाद

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर– कांग्रेस नेताओं ने भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा का स्वागत महाआरती के साथ किया। भोग वितरण कर आशीर्वाद भी लिया। इस दौरान कांग्रेसियों ने तीनो भाई बहनों से प्रदेश और जिले की खुशहाली की कामना की। रथयात्रा के स्वागत में कांग्रेसियों के अलावा श्रद्धालुओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                     प्रदेश कांग्रेस महामंत्री अटल श्रीवास्तव की अगुवाई में कांग्रेसियों ने एक साथ भगवान बलभद्र,सुभद्रा और जगन्नाथ के रथयात्रा का स्वागत किया है। तितली चौक पहुंचकर कांग्रेसियों ने भगवान ने की महाआरती की। महाआरती के दौरान जनसामान्य के साथ कांग्रेसियों ने भगवान का आशीर्वाद लिया । और शहर और प्रदेश के लिए सुख समृद्धि और शांति की कामना भी की है।

              महाआरती के बाद कांग्रेसियों ने टेन्ट लगाकर श्रद्धालुओं के बीच भोग वितरण किया। कांग्रेस शहर महामंत्री प्रभारी रेलवे परिक्षेत्र राकेश सिंह ने बताया कि प्रतिवर्ष रेल परिक्षेत्र कांग्रेस इकाई रथयात्रा का स्वागत करती है। परम्परानुसार रथ यात्रा का आज प्रदेश पदाधिकारी, शहर पदाधिकारियों ने भगवान की यात्रा का स्वागत किया।

                                इस अवसर पर शहर अध्यक्ष नरेन्द्र बोलर, प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय, प्रदेश सचिव महेश दुबे, शहर महामंत्री धर्मेश शर्मा, कमलेश दुबे, रेलवे परिक्षेत्र के सुनील सिंह, अजय यादव, अजय सिंह, मोती थारवानी, अनंत सागर, गोपी राव, अनिल सिंह, चिंटू त्रिपाठी, पिंटू पाठक, बिजन घोष, निरंजन नाथ, प्रकाश राव, अजय कश्यप, अब्दुल खान, संतोष यादव सहित वरिष्ठ नेता विजय पाण्डेय, शेख गफ्फार, राजेश पाण्डेय, एस.पी.चतुर्वेदी मौजूद थे।

close