अब भूपेश करेंगे तहसीलों का घेराव..तखतपुर में करेंगे सूखा राहत की मांग…कांग्रेस का दावा प्रदर्शन में शामिल होंगे किसान

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर– जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय केशरवानी ने बताया कि 12 जुलाई को तखतपुर तहसील का घेराव प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल की अगुवाई में दोपहर दो बजे किया जाएगा। विजय ने बताया कि इस दौरान किसान भी घेराव में शामिल होंगे। सूखा राहत, फसल बीमा के नाम पर भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। केशरवानी ने बताया कि सरकार दोहरे मानदंड अपना रही है। राजनांदगांव में चार सौ पैंसठ करोड़ से अधिक राहत राशि किसानों को दी गयी है। जबकि बिलासपुर जिले के किसानों को मात्र अस्सी करोड़ की राशि ही फसल बीमा के नाम पर दी गयी है। जिला अध्यक्ष के अनुसार कांग्रेस पार्टी जिले की सभी तहसीलों का बारी बारी से से घेराव करेगी।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                        कांग्रेसज कार्यालय से जारी प्रेस नोट में जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय ने बताया कि प्रदेश पिछले तीन सालों से अकाल की चपेट में है। बावजूद इसके जिले के किसानों को फसल बीमा और सूखा राहत के नाम पर राहत नहीं मिल रही है। 2017 की खरीफ फसल बुरी तरह से बरबाद हो गयी। सरकार ने ही जिले की सभी तहसीलों को सूखाग्रस्त घोषित किया है। लेकिन राहत के नाम पर किसानों को अंगुठा दिखाया जा रहा है। जिसके कारण जिले के किसानों की हालत बद से बदतर हो गयी है । सूखा राहत के नाम पर मंजूर राशि का लाभ किसानों को नहीं मिला है।

                        केशरवानी ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल की अगुवाई में तखतपुर क्षेत्र के किसानों को फसल बीमा का लाभ दिलाने के लिए घेराव किया जाएगा। प्रदर्शन कार्यक्रम में क्षेत्र के किसान भी शामिल होंगे। अकाल की मार झेल रहे किसानों के साथ सरकार अमानवीय व्यवहार कर रही है। परेशान किसान आत्महत्या को मजबूर हो रहे हैं।

                    जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल सिंह चौहान ने बताया कि तखतपुर तहसील के घेराव कार्यक्रम में प्रदेश और जिलाध्यक्ष की अगुवाई में किसान और कांग्रेसजन बड़ी संख्या में भाग लेंगे। सरकार की किसान विरोधी नीतियों को पोल खोलेंगे। फसल बीमा और सूखा राहत राशि की मांग करेंगे।
दिनांक 11 जुलाई 2018

close