बिलासपुर–बेलतरा विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी अरविन्द पाण्डेय दर्रीपारा और करमा गांव के लोगों के साथ जिला प्रशासन से मुलाकात स्थानीय समस्याओं को रखा। जिला प्रसासन को बताया कि करमा में तीन सौ परिवार निवास करता है। पानी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से लोग परेशान हैं। पहुंच मार्ग भी ठीक नहीं है। इस दौरान अन्य आप नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद थे।
आम आदमी पार्टी से बेलतरा विधानसभा प्रत्याशी अरविन्द पाण्डेय और अन्य नेताओं के साथ करमा गांव के लोगों ने जिला प्रशासन से मूलभूत सुविधाओं के लिए गुहार लगाई है। जिला प्रशासन ने अरविन्द पाण्डेय समेत अन्य आप नेताओं ने बताया कि करमा गांव के लोग मूलभूत सुविधा नहीं मिलते से परेशान हैं। मेनरोड करमा से दर्रीपारा तक करीब डेढ़ किलोमीटर सड़क कच्ची है। उसे तत्काल पक्की किया जाए।
अरविन्द ने बताया कि दर्रीपारा के तीन सौ परिवार के बीच मात्र तीन हैण्डपम्प है। एक हैण्डपम्प बहुत दिनों से बीमार है। जबकि दो हैण्डपम्प से मटमैला और लाल पानी निकल रहा है। बावजूद इसके लोग पी रहे हैं। रोज अस्पताल पहुंच रहे हैं। पुराने हैण्डपम्प को तत्काल ठीक किया जाए। नए हैण्डपम्प लगाए जाएं।
दर्रीपारा के लोग आधे अधूरे सड़क निर्माण से परेशान हैं। पानी गिरने के बाद कच्ची सड़क कीचड़ में सन जाता है। लोगों का आना जाना मुश्किल हो जाता है। दर्रीपारा तालाब का पचरी घाट पूरी तरह से टूट गया है। जरूरी है कि महिला और पुरूषों के लिए तालाब में अलग-अलग घाट बनाया जाए। आपन नेता ने बताया कि दर्रीघाट में सांस्कृतिक मंच तो लेकिन घेराव नहीं होने से मंच असमाजिक लोगों का अड्डा बन गया है। इसलिए मंच की सुरक्षा के लिए शासन बाउन्ड्रीवाल बनाकर गेट की व्यवस्था करे। अरविन्द ने कहा कि उम्मीद है कि शासन लोगों की समस्याओं को गंभीरता से लेगा। अन्यथा आंदोलन के लिए हमें मजबूर होना पडेगा।