भाजपा नेताओं ने कहा..अमित शाह को देंगे 66 सीट..प्रदेश में चौथी बार बनाएंगे सरकार

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर–भारतीय जनता पार्टी के बेलतरा, कोटा और मरवाही विधानसभा शक्ति केन्द्र प्रभारी, संयोजक, सहसंयोजकों की बैठक सिद्धि विनायक मंदिर परिसर रतनपुर में हुई। हमेशा की तरह बैठक की शुरूआत भारतमाता के तैलचित्र पर दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम को दिग्गज नेताओं ने संबोधित किया।
                    भाजपा प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि शक्ति केन्द्र प्रभारी, संयोजक और सहसंयोजकों को अपने बूथ की बैठक आयोजित करनी है। सदस्यता का सत्यापन करना है। जिले के मंडलों में जो सातों मार्चा के कार्यकर्ताओं को बूथ की जिम्मेदारी देनी है। सरकार आमजनों के जीवन में बदलाव लाने का कार्य कर रही है। योजनाओं को जन जन तक पहुंचाना है।
                                        नगरीय प्रशासन मंत्री अमर अग्रवाल ने कहा कि मरवाही और कोटा विधानसभा में इस बार स्थिति हमारी अच्छी है। विधानसभा चुनाव में कार्यकर्ता कोटा विधानसभा जीत कर इस बार इतिहास बनायेंगे। अधिक से अधिक मतदाता हमारे साथ जुड़े इस पर कार्य करना है। कार्यकर्ता जितना सशक्त होगा पार्टी उतनी मजबूत होगी । प्रदेश में चौथी बार भाजपा की सरकार बनेगी।
             प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने कहा कि अपने बूथ को मजबूत बनाने के लिये हम निरंतर कार्य करने को कहा। उन्होने कहा कि संगठनात्मक ताकत को हमें बूथों में दिखाना है। विधानसभा उपाध्यक्ष बद्रीधर दीवान ने कहा कि विकास चारो ओर दिखाई दे रहा है। गांव, गरीब, किसान सभी वर्गो का सरकार ने ध्यान रखा है।
         सांसद लखनलाल साहू ने कहा कि बैठक में हम सभी को संकल्प लेकर जाना है कि बेलतरा, कोटा और मरवाही विधानसभा जीतेंगे। हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने हमे 65 प्लस का लक्ष्य दिया है लेकिन 66 वॉ विधानसभा कोटा को उपहार में देंगे।
                      भाजपा प्रदेश महामंत्री सुभाऊ कश्यप, भाजपा जिलाध्यक्ष रजनीश सिंह ने भी संबोधित किया। दोनों नेताओं ने कहा कि हमें मिलकर काम करना है। चौथी बार सरकार बनाना है।
                                                      बैठक में भाजपा जिला महामंत्री घनश्याम कौशिक, रामदेव कुमावत, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष गुलशन ऋषि समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे।
close