जब सयानों को नन्हें बच्चो ने पढ़ाया..पर्यावरण का पाठ..रैली निकालकर बताया…पौधे लगाओ..खुशहाल हो जाओ

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर–दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे हायर सेकेण्डरी स्कूल नम्बर एक विद्यालय परिसर में बीते सप्ताह को वन महोत्सव सप्ताह के रूप में मनाया। इस दौरान प्रबंधन ने बच्चों के साथ वृृहद कार्यक्रम का आयोजन कर पर्यावरण महत्व का संदेश दिया। सप्ताह भर चले कार्यक्रम में विविध प्रकार की प्रतियोगितायों का आयोजन किया गया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                      दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे हायर सेकेन्डरी स्कूल में वन महोत्सव सप्ताह मनया गया। इस दौरान कई प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय की प्रार्थना सभा में प्रतिदिन पर्यावरण और प्रकृति से जुडी प्रेरणादायी वक्तव्य लोगों तक छात्रों और शिक्षकों ने पहुंचाया। छात्रों के बीच प्रतिदिन तमाम प्रश्नों और पठन पाठन के बीच पर्यावरण से सम्बधित प्रश्न पूछे गए और जानकारियां भी दी गयीं।

                4 जुलाई को इको क्लब के सदस्यों ने मिलकर लघुनाटिका “पेड बचाओ” की शानदार प्रस्तुति कर लोगों के दिला को जीता। लोगों के दिल और दीमाग तक पर्यावरण और पेड़ पौधों के महत्व को पहुंचाया।

                      4 और 5 जुलाई को छात्र-छात्राओ ने पौधे एकत्र कर शाला परिसर में सफाई अभियान चलाया। 7 जुलाई को इको क्लब के छात्रों ने पौधारोपण किया। कक्षा 5 वीं से 12 वीं कक्षा के छात्र छात्राओं ने हाथ में पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर समूह रैली निकाला। रैली में शामिल सभी छात्र छात्राओं ने एनईआई कालोनी में फलदार पौधों का वितरण किया। कालोनी वासियों को पेडों के महत्व की जानकारी दी। पर्यावरण संरक्षण में भागीदार बनने के लिए प्रेरित भी किया।

                        इस दौरान लगभग 1000 फलदार, फूलदार तथा छायादार पौधे वितरित किए गए। करीब 100 पौधे शाला परिसर में रोपे गए। विद्यालय के अभिन्न अंग युरोपियन क्लब में 7 जुलाई को कक्षा 1 से 4 के बच्चों ने वन महोत्सव का आयोजन किया। नन्हें बच्चों ने लगभग 100 पौधे रोपे।

close