कमिश्नर देंगे कर्मचारियों को कामकाजी टिप्स..पी.दयानन्द का होगा व्याख्यान…कार्यशाला में जुटेंगे राजस्व अधिकारी

BHASKAR MISHRA
1 Min Read
बिलासपुर–आयुक्त बिलासपुर संभाग के निर्देश पर 14 और 15 जुलाई को राजस्व अधिकारियों और कर्मचारियों की दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा।  जल संसाधन कार्यालय स्थित प्रार्थना भवन में 10 बजकर 30 मिनट पर कार्यशाला का आयोजन होगा।
                                कार्यशाला में राजस्व विभाग के अधिकारियों,कर्मचारियों समेत डिप्टी कलेक्टर, अनुविभागीय अधिकारी , तहसीलदार, नायब तहसीलदार और रीडर शामिल होंगे। कार्यशाला के दूसरे दिन अपर कलेक्टर 5 वर्ष से अधिक सेवाकाल के सभी अनुविभागीय राजस्व अधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, उनके रीडर, अधीक्षक, सहायक अधीक्षक, कलेक्ट्रेट अधीक्षक, सहायक अधीक्षक, भू-अभिलेख, कानूनगो, डब्ल्यू.बी.एम. शाखा के लिपिक उपस्थित होंगे।
                  कार्यशाला का शुभारंभ संभाग आयुक्त टी.सी. महावर करेंगे। इस दौारन पावर प्वाईंट प्रेजेंटेशन भी दिया जाएगा। कलेक्टर पी. दयानंद, सामान्य प्रशासन पर चर्चा करेंगे। अपर आयुक्त अधीनस्थ न्यायालयों और वरिष्ठ न्यायालयों की कार्य प्रणाली पर व्याख्यान देंगे। व्ही.के.सिंह अपर कलेक्टर जिला जांजगीर-चांपा कलेक्ट्रेट की कार्यप्रणाली और डिस्ट्रिक्ट मैन्यूअल के संबंध में जानकारी देंगे।
              इस दौरान के.एस. पैकरा डिप्टी कलेक्टर, अपर कलेक्टर, एस.डी.एम.,तहसील न्यायालय की कार्यप्रणाली पर अपनी बातों को रखेंगे।
Share This Article
close