पुलिस कप्तान ने की फिर सर्जरी…एक दर्जन प्राधान आरक्षकों को मिला नया थाना…22 आरक्षकों का भी किया हेर-फेर

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

[wds id=”13″]
बिलासपुर–पुलिस अधीक्षक आरिफ एच शेख ने बिलासपुर जिले में पदस्थ एक दर्जन से अधिक प्रधान आरक्षक और….. आरक्षकों को इधर से उधर किया गया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी आदेश में निर्देश दिया गया है कि निदेशित स्थान पर स्थानान्तरित किए गए जवान कार्यभार लेने के बाद रिपोर्ट करें।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                 पुलिस कप्तान आरिफ शेख ने आदेश जारी कर सहायक उप निरीक्षक हरीश चंद्र सिंह ठाकुर को थाना मरवाही से सीपत प्रधान आरक्षक चंद्रकांत डहरिया को तोरवा से सिविल लाइन, प्रधान आरक्षक विष्णु साहू को थाना तोरवा से थाना सिविल लाइन और खेम सिंह को थाना रतनपुर से बिल्हा भेजा गया है।

              आदेश के अनुसार प्रधान आरक्षक देवी लाल यादव को थाना चकरभाठा से रक्षित केंद्र बिलासपुर, प्रधान आरक्षक चोलाराम को सीपत से मस्तूरी स्थानांतरित किया गया है। इसी तरह प्रवीण पाण्डेय को रक्षित केन्द्र से सिरगिट्टी,अजय चौरसिया को रक्षित केंद्र बिलासपुर से तखतपुर, सुरेश बंजारे को रक्षित केन्द्र से सकरी, सीताराम राजेंद्र रक्षित केन्द्र बिलासपुर से कोटा, गजानन्द सिंह को सिविल लाइन से गौरेला,जगदीश राठौर को थाना मरवाही और प्रधान आरक्षक सत्येन्द्र सिंह को रक्षित केन्द्र से कोटा भेजा गया है।

close