अवैध निर्माण के लिए BMC ने प्रियंका चोपड़ा को भेजा नोटिस

Shri Mi
1 Min Read

Priyanka Chopra,मुंबई-एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को मुंबई स्थित ओशिवारा ऑफिस में अवैध निर्माण के लिए बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कॉरपोरेशन (बीएमसी) ने नोटिस भेजा है। इसके अलावा उन्हें एक और कमर्शियल जगह पर भी अवैध निर्माण कराने के लिए नोटिस भेजा गया है।जानकारी के मुताबिक, प्रियंका ने किराए पर जगह दी है, जहां करिश्मा ब्यूटी स्पा एंड सैलून में गैरकानूनी तरीके से एक फ्लोर बना रखा है। इसके अलावा बीएमसी को उस बिल्डिंग में भी अवैध निर्माण मिला है, जहां प्रियंका ऑफिस से संबंधित काम करती हैं।प्रियंका के साथ-साथ स्पा का मालकिन माणिक सोनी को भी नोटिस भेजा गया है। माणिक ने बताया कि प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने उन्हें फ्लोर किराए पर दिया है।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

बीएमसी ने नोटिस में लिखा है कि अगर 30 दिनों के अंदर अवैध निर्माण नहीं हटाया गया तो वह खुद इसे गिरा देंगे। हालांकि, प्रियंका की तरफ से अभी तक कोई बयान नहीं आया है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close