ग्रीन पार्क मैदान में आटो चालक की मिली लाश…आदतन शराबी था मृतक..एक सप्ताह से नहीं गया था घर

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—मुंगेली नाका स्थित ग्रीन पार्क मैदान में सुबह लाश देखने के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी। लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय पार्षद को दी। पार्षद राकेश चतुर्वेदी ने मामले की जानकारी तत्काल सिविल लाइन थाने को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ग्रीन पार्क मैदान पहुंच गयी। पंचनामा कार्रवाई के बाद शव  को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
                 सोमवार की सुबह मुंगेली नाका स्थित ग्रीन पार्क मैदान में लाश देखने के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी। मामले की जानकारी लगते ही स्थानीय पार्षद राकेश चतुर्वेदी भी पहुंच गए। उन्होने तत्काल सूचना सिविल लाइन थाने को दी। मौके पर पहुंंच पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
                      सिविल लाइन थाना प्रभारी भवानी शंकर खुण्टिया ने बताया कि लाश किसी ऑटो चालक की है। लोगों के अनुसार मृतक पिछले कुछ दिनों से नशे की हालत में घूम रहा था। एक हफ्ते से घर भी नहीं गया। रविवार रात नशे की हालत में मैदान में ही गया। सुबह आस पास रहने वालों ने जब उठाने की कोशिश की तो उन्हें मालूम हुआ कि आटो चालक की मौत हो चुकी है। सूचना मिलते ही पुलिस  मौके पर पहुंच गयी।
      पुलिस जानकारी के अनुसार मृतक के हाथ में गुड़ाखु लगा हुआ था। कयास लगाया जा रहा है कि उसकी मौत सुबह हुई है।
close