कांग्रेस विधायक ने कहा..चुन चुन कर आदिवासियों को बनाया जा रहा निशाना…प्रदेश को माफियों ने बनाया बंधक

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

बिलासपुर—शनिवार को कांग्रेस भवन में आदिवासी कांग्रेस नेताओं की  संभागीय बैठक हुई। बैठक में प्रदेश कांग्रेस आदिवासी प्रकोष्ठ अध्यक्ष अमरजीत भगत विशेष रूप से शामिल हुए। इस दौरान शहर अध्यक्ष नरेन्द्र बोलर और जिला कांग्रेस ग्रामीणजिलाध्यक्ष विजय केशरवानी भी मौजूद थे। बैठक में अमरजीत ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होने कहा कि आदिवासियों से सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। आदिवासियों के नाम पर सरकारी योजनाओं के पैसों का बंदरबांट किया जा रहा है। समय आ गया है कि सभी कांग्रेसी कंधे से कंधा मिलाकर प्रदेश के समग्र समाज के विकास के लिए एक होकर भारी बहुमत से सरकार बनाने में मदद करें।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                बैठक में अमरजीत ने कहा कि नक्सलवाद के नाम पर प्रदेश में निरीह आदिवासियों की हत्या हो रही है। आदिवासियों को चुन चुन कर खत्म किया जा रहा है। झलियामारी में वर्षों तक मासूम आदिवासी बेटियों के साथ दुष्कर्म हुआ। सरकार सोती रही। बलरामपुर में आदिवासी छात्रा की हत्या नक्सल एनकाउंटर में मार दिया गया। इस बात को सरकार ने सदन में स्वीकार भी किया है। सरकार मुआवजा बांटकर बैठ जाती है। लेकिन अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई से परहेज करती है।

             कांग्रेसियों को रिचार्ज करते हुए अमरजीत ने कहा कि बिलासपुर कांग्रेस भवन और शहर से उनका गहरा नाता है। आदिवासी कांग्रेस नेता और पदाधिकारियों को आदिवासी हितों और कांग्रेस को मजबूत करने के लिए सक्रिय होना पड़ेगा। प्रदेश सरकार माफियाओं को संरक्षण दे रही है। खासकर आदिवासी वर्ग में खनन और भू-माफियाओं को लेकर भय का वातावरण है। समय आ गया है कि हम एकसूत्र में होकर भाजपा के चाल चरित्र चेहरे को बेनकाब करें।

                                पूर्व विधायक अरूण तिवारी, पूर्व महापौर वाणी राव, प्रदेश प्रतिनिधि राजेन्द्र शुक्ला, जागेश्वरी वर्मा ने आदिवासी कांग्रेस को कांग्रेस का मजबूत विंग बताया। नेताओं ने कहा कि पिछले 15 सालों में किसान, मजदूर, गरीब, बेरोजगार, महिला, पिछड़ों सभी का शोषण हुआ है। विकास पूरी तरह रूक गया है। आदिवासी समाज का जितना शोषण छत्तीसगढ़ में हुआ है..शायद ही ऐसा उदाहरण हिंदुस्तान में किसी दूसरे वर्ग में देखने और सुनने को मिले। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि अमरजीत भगत के प्रदेशाध्यक्ष बनने से कांग्रेस को नई ऊर्जा मिली है। विश्वास है कि भगत के मार्गदर्शन में आदिवासी समाज को विकास की नई दिशा मिलेगी।

             जिला महामंत्री किसान नेता अजय सिंह, आदिवासी कांग्रेस प्रदेश महामंत्री नागेश सिंह ने आदिवासियों के शोषण के खिलाफ आवाज बुलंद करने को कहा। भाजपा सरकार भाजपा के केन्द्रिय नेताओं के इशारे पर चंद उद्योग पतियों के विकास में मस्त हैं। आदिवासी कांग्रेस की संभागीय बैठक का संचालन जिला कांग्रेस महामंत्री और प्रवक्ता अनिल सिंह चौहान ने किया।

                                       कार्यक्रम में कांग्रेस प्रदेश सचिव रामशरण यादव, अरूण सिंह चौहान, घनश्याम वर्मा, ब्लाक अध्यक्ष कोटा रामफल बिंझवार, संदीप शुक्ला, मनीराम नेताम, शिवबालक कौशिक, अश्विनी उद्देश्य, धन सिंह मार्को, लक्ष्मीनारायण कोराम, मनभावन सिंह सोढ़े, बैशाखू मार्को, विक्रम मरावी, धनुष मरावी, रामा बघेल, लाल्टू घोष, अरविंद लहरिया समेत कई आदिवासी नेता मौजूद थे।

          अनिल सिंह चौहान ने अमरजीत भगत के हवाले बताया कि जल्द ही आदिवासी कांग्रेस ब्लाॅक, जिला और प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया जएगा।

Share This Article
close