शिक्षाकर्मीः मोर्चा नेताओं ने कहा…शासन करे चार बिन्दुओं पर विचार..उर्दू शिक्षकों को भी मिले पदोन्नति का लाभ

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर– शिक्षाकर्मी नेताओं ने बताया कि आज शिक्षा और पंचायत सचिव से विभिन्न मामलों को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई है। शिक्षाकर्मी नेता संजय शर्मा और हेमेन्द्र साहसी विरेन्द्र दुबे ने बताया कि दोनों सचिवों मुलाकात 8 साल के बंधन की शर्तों को खत्म करने को कहा है। इसके अलावा शिक्षा सचिव गौरव द्विवेदी, पँचायत सचिव आर.पी.मंडल और पंचायत संचालक तारण प्रकाश सिन्हा को बताया गया कि शिक्षाकर्मी वर्ग तीन को समानुपातिक वेतन संरचना दिया जाए। वेतन विसंगति को दूर कर क्रमोन्नत वेतनमान के साथ सातवां वेतन दिया जाए।

                           शिक्षाकर्मी नेताओं ने आज शिक्षा,पंचायत सचिव और डायरेक्टर से मुलाकात चार प्रमुख मांगों को पेश किया। संजय शर्मा विरेन्द्र दुबे और हेमेन्द्र साहसी ने बताया कि इस दौरान आलाधिकारियों के सामने चार बिन्दुओं को सामने रखा। शिक्षाकर्मी प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि संविलियन में 8 साल के बंधन को समाप्त खत्म किया जाए। शिक्षाकर्मी वर्ग 3 के लिए समानुपातिक वेतन संरचना निर्धारित हो। पुनरीक्षित वेतन विसंगति को दूर कर क्रमोन्नति का लाभ सातवे वेतनमान के साथ दिया जाए। साथ ही व्यायाम शिक्षक उर्दू शिक्षक समेत जिनकी  पदोन्नति का प्रावधान नहीं है  उन्हें क्रमोन्नति का लाभ देकर सातवां वेतनमान दिया जाए।

              नेताओं ने बताया कि चर्चा के दौरान अधिकारियों ने कहा कि सभी बिन्दुओं को क्रमवार शासन के सामने रखा जाएगा। शिक्षा सचिव गौरव द्विवेदी ने कहा कि प्राचार्य और प्रधान पाठक के पद पर शीघ्र पदोन्नति, क्रमोन्नति, अनुकम्पा नियुक्ति समेत सभी प्रकार की समस्याओं से  सबंधित नियमावली जारी की  जाएगी।

                        शिक्षा सचिव ने कहा कि विभाग के कर्मचारियों को देय सभी भत्ते, लाभ और सुविधाओं को दिया जाएगा। प्रतिनिधि मंडल ने सभी  समस्याओं से पंचायत सचिव आरपी ण्डल और पंचायत संचालक तारण प्रकाश सिन्हा को अवगत कराया गया । अपर मुख्य सचिव पंचायत मंडल से प्रतिनिधियों ने लंबित महंगाई भत्ता, एरियर राशि पदोन्नति, स्थानांतरण की खुली नीति समेत शर्तविहीन अनुकंपा नियुक्ति पर भी बातचीत की।

                                          प्रतिनिधि मंडल में देवनाथ साहू, प्रवीण श्रीवास्तव, बिनोद गुप्ता, सुधीर प्रधान, शैलेन्द्र पारिक, धर्मेश शर्मा, चंद्रशेखर तिवारी, अमित (केदार जैन), पूर्णानंद मिश्रा, वासुदेव पांडेय, विकास तिवारी, संतोष सिंह, ऋषिदेव सिंह, नारायण चौधरी, स्वदेश शुक्ला, भूषण चन्द्राकर,  नंदकुमार साहू, मो अलीम, हेमंत दास, शिवसिंह चंदेल, कौस्तुभ पांडेय, ताहिर शेख समेत मोर्चा के सदस्य उपस्थित थे।

close