निकाय मंत्री ने पीएचई निगम अधिकारियों से कहा…30 जून को लूंगा हिसाब..शहर के कोने में पहुंचना चाहिए पानी…अब बनेंगे नम्बर वन

BHASKAR MISHRA
7 Min Read

बिलासपुर–नगरीय प्रशासन मंत्री अमर अग्रवाल ने बिलासपुर में गहराते जल संकट को गंभीरता से लेते हुए पीएचई और नगर निगम अधिकारियों की छत्तीसगढ भवन में संयुक्त बैठक ली। मंत्री ने दोनों विभाग के अधिकारियों को दूषित पेयजल की समस्या तत्काल दूर करने को कहा। मंत्री ने सख्त निर्देश दिया कि जहां भी बोर से गंदा पानी निकल रहा हो। उसे ना केवल तत्काल बंद किया जाएगा। बल्कि पीएचई से सीधे वाटर सप्लाई किया जाए। मंत्री ने खासतौर पर अरपा तट के बोर को तत्काल बंद करने कहा है। उन्होनें बताया कि बोर से गंदा पानी निकलने की लगातार शिकायत मिल रही है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

गहराता जल संकट और मंत्री की चिंता

                 गहराते जल संकट के मद्देनजर निकाय मंत्री अमर अग्रवाल ने नगर निगम और पीएचई अधिकारियों की संयुक्त बैठक ली। बैठक के बाद मंत्री पत्रकEरों से बातचीत की। मंत्री ने बताया कि पिछले तीन साल से मानसून ठीक होने के कारण बिलासपुर का जल स्तर बहुत नीचे चला गया है। शहर में जहां भी गया..ज्यादातर शिकायतें पेयजल को लेकर थी। सभी जगह बोर सूखने की शिकायत मिली है। कही कहीं तो जल स्तर चार सौ फिट नीचे चला गया है। पीएचई अधिकारियों को जल आपूर्ति के लिए जरूरी निर्देश दिया है। तत्काल समाधान के लिए कदम उठाने को कहा है। मंत्री ने बताया कि राशि की कोई कमी नहीं है। विभाग को नया बोर का  विकल्प दिया है। पन्द्रह दिनों के अन्दर योजना तैयार कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है।

         मंत्री ने बताया कि निगम प्रशासन ने अब तक 44 नए बोर कराए हैं। 23 टैंकरों से पानी की सप्लाई की जा रही है। किसी प्रकार की दिक्कत न हो इसके लिए ट्रैक्टर से पानी सप्लाई बढाने को कहा  गया है।

समीक्षा भेजने के बाद मांगा रिपोर्ट

               सवाल के जवाब में निकाय मंत्री ने बताया कि आवर्धन योजना के योजना के तहत लगभग सभी पानी टंकियां पूरी तरह से नहीं भर पार रही है। मामले की समीक्षा कर मुख्य अभियंता को भेजा गया है। तीस तारीख तक रिपोर्ट भेजने को कहा है। टंकी में पानी पहुंंचाने के लिए क्या उपाय किए जा सकते हैं..जानकारी मांगी गयी है। अमर ने बताया कि नदी के किनारे बोर से प्रदूषित पानी निकल रहा है। बोर को तत्काल बंद कर पीएचई से कनेक्ट करने का आदेश दिया है।

बढ़ेगा अरपा का जल स्तर

                                निकाय मंत्री ने बताया कि अमृत मिशन योजना में राशि की कोई कमी नहीं है। खूंटाघाट से पानी आने में तीन साल लगेंगे। इन तीन सालों में पानी को लेकर किसी प्रकार की परेशानी ना हो। कार्ययोजन पीएचई और निगम अधिकारियों को 30 तारीख तक रिपोर्ट देने को कहा है

            शहर की वाटर सप्लाई निगम पर ज्यादा निर्भर है। राहत में किसी प्रकार की देरी नहीं हुई है। निगम पर अनुमान से ज्यादा दबाव बढा है। लेकिन जल्द ही 24 नया बोर होने के बाद वाटर सप्लाई का दबाव कम हो जाएगा। मंत्री ने बताया कि अमृत मिशन योजना का काम खूंटाघाट से शुरू हो चुका है। 26 किलोमीटर दूर से पानी लाया जाएगा। इन्टरलाकिंग का काम शुरू है। योजना पर करीब साढे तीन सौ करोड़ खर्च होंगे। योजना का लाभ शहरवासियों को मिलेगा। भूगर्भ जल का दोहन अपने आप रूक जाएगा।

12 महीने रहेगा पानी

                अरपा का जलस्तर कैसे बढ़ेगा के सवाल पर अमर ने कहा कि अरपा विकास प्राधिकरण का इन्ही कुछ उद्देश्यों को लेकर किया गया है। कुछ टेक्निकल समस्याएं हैं। उन्हें दूर कया जा रहा है। इसके बाद काम तेज होगा। अरपा में 12 महीना पानी देखने को मिलेगा।

                             रेन वाटर हार्वेस्टिंग के सवाल पर मंत्री ने कहा कि पांच हजार रूपए की अनिवार्यता खत्म कर दी गयी है। लेकिन नए निर्माण में हार्वेस्टिंग सिस्टम को अनिवार्य कर दिया गया है। यदि किसी ने आदेश का पालन नहीं किया तो क्लियरेंस सर्टिफिकेट नहीं दिया जाएगा। अमर ने कहा कि बिलासपुर की जागरूक जनता से अपील है कि बेहतर भविष्य के लिए सभी लोग हार्वेस्टिंग को प्राथमिकता के साथ बनाएं।

बनेंगे नम्बर एक

      अमर ने कहा कि स्वच्छता अभियान में बिलासपुर का देश के चार हजार से अधिक शहरों के बीच 22 वां स्थान मिला। प्रदेश को देश में तीसरा स्थान हासिल हुआ। मंत्री ने इसका श्रेय मुख्यमंत्री रमन सिंह को दिया। अमर ने बताया कि मिशन क्लीन सिटी अभियान में 222 करोड़ खर्च का फण्ड रखा गया।  अभियान के तहत सूखे और गीले कचरे को अलग किया गया। 9 हजार महिलाओं को रोजगार मिला। कचरों से तीन करोड़ रूपए की आमदनी भी हुई। अभियान को सफाई रोजगारपरक बनाया। सफाई अभियान में पूरे प्रदेश को एकिकृत मॉडल से जोड़ा गया।

                      मंत्री ने बताया कि एक साल बाद फिर सर्वेक्षण होगा। लेकन हम यही नहीं रूंकेंगे। सालिड वेस्ट मैनेजमेन्ट का काम 15 जलाई तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद कछार से कचरे का निपटारा होगा। मैग्नाइज सिटी का टेन्टर पास कर दिया गया है। एक महीने के अन्दर सारी प्रक्रियाएं पूरी हो जाएंगी। शहर का कायाकल्प कुछ ऐसा होगा कि लोग बिलासपुर पर गर्व करेंगे। स्वच्छता अभियान कुछ ऐसा रहेगा कि हम अन्डर 10 नहीं बल्कि नम्बर एक पर रहेंगे।

अधिकारियों पर होगी कार्रवाई

                       इसके पहले मंत्री अमर ने बैठक में अधिकारियों से कहा कि दूषित पेयजल की शिकायत पायी गई तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि मैं 30 जून को फिर से पेयजल सप्लाई की समीक्षा बैठक लूंगा। बैठक में निगम आयुक्त सौमिल रंजन चौबे सहित निगम एवं पीएचई के अधिकारी मौजूद थे।

Share This Article
close