जब कलेक्टर ने कहा…बिलासपुर की जनता के मेहनत को मिला सम्मान..बनाएंगे स्वच्छता रैंक को बेहतर

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

बिलासपुर–बिलासपुर नगर निगम को बेहतर स्वच्छता रैंक हासिल होने पर कलेक्टर ने शहरवासियों को शुभकामनाएं दी है। कलेक्टर ने कहा कि सफाई में बेहतर रैंक  शहर वासियों की जागरूकता का परिणाम है। सफाई अभियान को रूकने नहीं दिया जाएगा। नए जोश और खरोश के साथ हम ना केवल काम करेंगे। बल्कि बिलासपुर में जोश खरोश के काम आम जनता के साथ स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                        कलेक्टर ने बिलासपुर को स्वच्छता अवार्ड मिलने के बाद निगम प्रशासन और जनता को शुभकामनाएं दी है। कलेक्टर पी.दयानन्द ने कहा कि बेहतर स्वच्छता रैंक हासिल कर निगम प्रशासन ने बिलासपुर का मान बढ़ाया है।

              मालूम हो कि बिसापुर को स्वच्छता अभियान में देश में बेहतर स्थान मिला है। जानकारी देते चलें कि पिछले एक साल में कलेक्टर के निर्देशन में सफाई के लिए जोरदार अभियान चलाया गया। पी.दयानन्द के प्रयास से नाईट स्वीपिंग अभियान के अलावा डोर टू डोर कचरा कलेक्शन पर जोर दिया गया।

                          इतना ही नहीं कलेक्टर कलेक्टर पी.दयानन्द इस दौरान लगातार साफ सफाई की मॉनिटरिंग की। कई बार केवल साफ सफाई व्यवस्था को देखने शहर का भ्रमण किया। इसके अलावा जरूरत के अनुसार निगम प्रशासन को जरूरी दिशा निर्देश भी दिया।

Share This Article
close