…जब बाइक पर युवाओं ने किया योगाभ्यास…देखने उमड़ी लोगों की भी़ड़..टीम जज्बा का संदेश,जीवन में योग..तो रहोगे निरोग

BHASKAR MISHRA
4 Min Read
बिलासपुर—योग दिवस को पूरे विश्व ने एक साथ योगासन कर मनाया। कुछ लोगों ने अन्तर्राषट्रीय योग दिवस को कुछ अलग ही अंदाज में भी मनाया। रेलवे जोन स्टेशन के सामने जज्बा स्पोर्टिंग टीम के बाइकरों ने विशेष अंदाज में योग कर लोगों का ध्यान आकर्षित किया। ऐसा कर संदेश दिया कि योग के लिए किसी खास तैयारी या दिन की जरूरत नहीं होती है। सीमित स्थान और कम समय में शरीर को स्वस्थ्य रखने के लिए योग अभ्यास आसानी से किया जा सकता है। इससे शरीर लम्बे समय तक निरोगी रहता है।
            चौथा अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पूरे विश्व में संजीदगी और धूमधाम के साथ मनाया गया। लोगों ने अल सुबह योगाभ्यास कर अपने आप को तरोताजा महसूस किया। बिलासपुर के युवा बाइकरों ने चौथे अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस को कुछ अलग ही अंदाज में मनाया। ऐसा कर लोगों को नियमित योग करने का संदेश  दिया।
                   विश्व योग दिवस पर जज्बा स्पोर्टिंग क्लब के बाइकरों ने रेलवे जोनल स्टेशन कार्यालय के सामने नए अंदाज में योगाभ्यास किया। खड़ी बाइक पर योग अभ्यास करते देख लोगों की भीड़ उमड़ गयी। लोगों ने बाइकरों को ऐसा करते देख जानने का प्रयास किया कि क्या किया जा रहा है।
               संस्था अध्यक्ष दीपक अग्रवाल ने बताया कि यह सच है कि बाइक पर योग करना ठीक नहीं। लेकिन जिनकी जिन्दगी बाइक या दौड़ते हुए गुजरती है उन तक संदेश भेजने  का प्रयास किया गया कि स्वस्थ्य शरीर के लिए योग करना बहुत जरूरी है। इसके पहले हमारी टीम ने स्टेशन में आने जाने वाले यात्रियों से संपर्क कर जानने प्रयास किया कि योग क्या होता है। इसके क्या फायदे हैं। कई लोगों ने योग के प्रति अनिभिज्ञता जाहिर की…तो कइयों ने कहा कि समय नहीं होने के कारण योग करना मुश्किल है।
                 इस बात की जानकारी मिलते ही साथियों ने लोगों को संदेश देने का ठाना कि योग के लिए बहुत अधिक समय की जरूरत नहीं होती है। ना ही स्थान विशेष की जरूरत होती है। शरीर को सही दिशा में मुवमेंट के बाद शरीर को आराम मिलता है। यही प्रक्रिया योग में भी है। हमने लोगों तक संदेश देने के लिए बाइक पर ही योग की कुछ अवस्थाओं को कर दिखाया।
                 दीपक ने बताया कि कई लोगों ने हमारे अभियान को सराहा तो कई लोगों ने कहा कि जीवन में दिन का कुछ समय योग के लिए निकालेंगे। लोगों को  योगाभ्यास के लिए जागरूक भी करेंगे।  दीपक ने कहा कि टीम के साथियों ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जोनल स्टेशन के अलावा, मैग्नेटो मॉल, सीएमडी कॉलेज के सामने भी योगाभ्यास कर जागरूक किया।
                            इस दौरान बाइक पर योगाभ्यास करने वालों में दीपक अग्रवाल के अलावा प्रमुख रूप से जैकी गुप्ता, मेल्विन जोश,जस्नूर सिंह, आयुष सहारे,तुषार अग्रवाल, प्रिंस आनंद ,किंशुक शर्मा, कुनाल गुप्ता, नीरज राम समेत कई लोग शामिल थे।
close