जैविक कृषि किसानों के खेत के साथ स्वास्थ्य के लिये भी लाभप्रद-कलेक्टर

Shri Mi

बिलासपुर।पिछले कुछ वर्षों में जैविक कृषि के प्रति किसानों का रूझान बढ़ा है। महिलायें भी जैविक कृषि की तरफ रुख कर रही हैं। प्रशासन किसानों को जैविक खेती की तरफ प्रेरित करने के लिये विशेष प्रयास कर रहा है। उक्त बातें कलेक्टर पी दयानंद ने किसानों के लिये आयोजित कार्यशाला में कही। कार्यशाला का आयोजन नाबार्ड, राज्य जैव नियंत्रण प्रयोगशाला एवं कृषि महाविद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में किया गया। कार्यशाला में किसानों को प्रयोगशाला का भ्रमण भी कराया गया।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

उन्हें बताया गया कि कैसे प्रयोगशाला में जैविक खाद का निर्माण किया जाता है। इस अवसर पर कलेक्टर ने कहा कि जैविक खेती को बढ़ावा देकर स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी सुधार किया जा सकता है। इस अवसर पर किसानों को कृषि वैज्ञानिकों ने जैविक कृषि के लाभ बताये। वैज्ञानिकों ने बताया कि जैविक कृषि के साथ अन्य उत्पादों का प्रयोग करने से मृदा शक्ति बढ़ती है।

यदि किसान खेत में ही डबरी का निर्माण करें तो सिंचाई की भी सुविधा मिलेगी। डबरी में मछली पालन करके अतिरिक्त आय भी अर्जित की जा सकती है। कार्यशाला में कलेक्टर ने किसानों को ट्रेनिंग देने हेतु सर्वसुविधायुक्त ह़ॉल निर्माण की स्वीकृति प्रदान की। कार्यक्रम के समापन अवसर पर कृषि के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले किसानों का सम्मानित किया गया।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close