छत्तीसगढ़ पुलिस दूरसंचार शाखा के 111 पुलिस अधिकारी हुए पदोन्नत

Shri Mi
2 Min Read

रायपुर।छत्तीसगढ़ पुलिस में दूरसंचार शाखा में कार्यरत 111 पुलिस अधिकारियों को पुलिस मुख्यालय नया रायपुर द्वारा पदोन्नत किया गया। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री आर. के. विज ने पुलिस मुख्यालय में स्टार सेरेमनी आयोजित कर पदोन्नत पुलिस अधिकारियों को स्टार लगाकर पदोन्नति की बधाई दी और उन्हें बढ़े हुए दायित्वों के साथ कर्त्तव्य और निष्ठा से कार्य करने हेतु प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर श्री विज ने पुलिस अधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि पदोन्नति मिलने से अधिकारियों-कर्मचारियों की कार्य क्षमता में वृद्धि होती और उनका मनोबल बढ़ता है साथ ही उनके रहन-सहन तथा सामाजिक जीवन के मान-सम्मान में भी वृद्धि होती है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

पदोन्नत होने वाले पुलिस अधिकारियों में उप निरीक्षक से निरीक्षक पद पर गिरीश मालवीय, रामसेवक इन्दौरिया, हरी सिंह नेगी, सहायक उप निरीक्षक से उप निरीक्षक के पद पर रामअवतार, सतीश दुबे, सत्यनारायण नाविक, श्याम सुन्दर गायकवाल, चिंतामणि पैकरा, उमाशंकर टेकाम, कमलेश मार्गिया, लीलासिंग मण्डावी, तुला राम ठाकुर, विनय कुमार बड़ा, निरमल लकड़ा, प्रधान आरक्षक से सहायक उप निरीक्षक के पद पर सतीश कुमार दुबे, ब्रिज किशोर धारवा, जितेन्द्र शर्मा, मौलीचन्द अग्रवाल, अनुज राम कुर्रे, गौकरण सिन्हा, श्यामलाल साहू, ईमले एक्का, श्री नंदूराम यादव, धर्मराज टिकरिया, गैंदलाल मैत्री, रामचन्द्र शुक्ला, सूरज गंगराले, विजय सुरक्षित, रणविजय मण्डावी, राजेन्द्र गोस्वामी,  रामनारायण चतुर्वेदी एवं आरक्षक से प्रधान आरक्षक के पद पर पंजक इन्दौरिया, प्रणव हलदार, श्यामलाल देशमुख, सुखनंदन दिवाकर, नितीन दीक्षित, अनूप पाण्डेय, मोहनिश, पुरूषोत्तम सिंह, अविनाश पाण्डेय, शरद वर्मा, अखिलेश सत्यदेव, सम्मिलित है।

छत्तीसगढ़ राज्य के गठन के उपरांत दूरसंचार शाखा में पदोन्नत होने वाले पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों की सबसे बड़ी संख्या है। इस अवसर पर सहायक पुलिस महानिरीक्षक मनीषा ठाकुर रावटे, अंजनी कुमार सिन्हा सहित पुलिस मुख्यालय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close