भाजपा नेताओं का बयान..कानून से ऊपर कोई नहीं….कांग्रेस जिला अध्यक्ष बताएं…अब कैसी होनी चाहिए जांच

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

बिलासपुर— एल्डरमैन मनीष अग्रवाल ने प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता के खिलाफ पुलिस कार्रवाई का समर्थन किया है। एल्डरमैन ने बताया कि कानून से कोई ऊपर नहीं होता है। भारत में सभी लोग एक ही कानून के दायरे में आते हैं। चाहे नेता हो या कोई व्हीआईपी…। कांग्रेस को बेचैन होने की जरूरत नहीं है। यदि आरोप और एफआईआर गलत है तो कांग्रेस नेता को अपना पक्ष रखना चाहिए। लेकिन बताना चाहूंगा कि गलत हमेशा गलत होता है। किसी के दबाव या रसूख के प्रभाव में गलत कभी सही नहीं हो सकता है। पुलिस को अपना काम करना चाहिए। कानून से कोई ऊपर नहीं होता है। ऐसी ही कुछ बातें युवा नेता रोशन सिंह ने भी कही है। रोशन ने बताया कि पुलिस के पास पुख्ता जानकारी होगी तभी चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। दोनों भाजपा नेताओं ने बताया कि किसी को भी लोगों के भविष्य से खिलवाड़ करने का अधिकार नहीं है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                  दिनभर घमासान के बाद भाजपा नेताओं ने कांग्रेस नेता के खिलाफ कोटा थाना में दर्ज एफआईआर पर चुटकी ली है। एल्डरमैन मनीष अग्रवाल ने बताया कि पुलिस का अपना काम है। कांग्रेस नेताओं को बेचैन होने की जरूरत नहीं है।सभी लोग जानते हैं कि सीवीआरयू में क्या कुछ फर्जी हो रहा है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मनीष अग्रवाल ने कहा कि जब भी कांग्रेसियों पर कानूनी कार्रवाई होती है तो सरकार पर निशाना साधने लगते हैं। यहां भी ऐसा ही कुछ हो रहा है। पुलिस ने जब कार्रवाई शुरू की तो कल तक कानून का हवाला देने वाले कांंग्रेसी अब व्यवस्था पर उंगलियां उठाना शुरू कर दिए हैं। जबकि उनको भी मालूम है कि कानून का अपना व्यापक दायरा होता है। संविधान के अनुसार दिशा निर्देश पर कानून का संचालन होता है। लेकिन एफआईआर दर्ज होते ही कांग्रेसी पुलिस पर दबाव डालने का आरोप लगाना शुरू कर दिया है। दरअसल कांंग्रेसियों की मीठा मीठा गप और कड़वा कड़वा थू की आदत रही है। लेकिन पुलिस अपना काम कर रही है। जो गलत होगा…उसे सजा जरूर मिलेगी। मनीष ने विजय केशरवानी के बयान को दरकिनार करते हुए कहा कि कांग्रेस जिला अध्यक्ष को बताना होगा कि किसके दबाव में पुलिस काम कर रही है। उन्हें किस तरह की जांच की जरूरत है।

      युवा नेता रोशन सिंह ने कहा कि मामला पुलिस और सीवीआरयू के बीच का है। इसमें भारतीय जनता पार्टी का कोई लेना देना नहीं है। जो जैसा करेगा..वही पाएगा। प्रार्थी ने शिकायत की और पुलिस ने शिकायत के आधार पर चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पिछले कई सालों में फर्जी डिग्री मामले को लेकर कई बार शिकायतें आ चुकी हैं। पुलिस जांच पड़ताल के बाद जो उचित कार्रवाई होगी करेगी। रोशन सिंह ने कहा कि कांग्रेस का चाल चरित्र चेहरा बेनकाब हो चुका है। जनता भी समझ चुकी है कि कोई कितना पानी में है। फिलहाल अब कांग्रेसी कुछ भी कहने से बच रहे हैं। रोशन ने कहा कि जब घर में ही विभिषण हो तों लंका को जलाने के लिए बाहरी लोगों की जरूरत नहीं है। कांग्रेसियों को पता लगाना चाहिए कि आखिर घर का विभिषण है कौन।

close