जिला कांग्रेस अध्यक्ष केशरवानी ने कहा..पाण्डेय के खिलाफ गहरी साजिश..निष्पक्ष जांच के बाद हो जाएगा फैसला

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर—प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता शैलेन्द्र पाण्डेय के खिलाफ एफआईआर दर्ज किए जाने को जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय केशरवानी राजनीतिक साजिश बताया है। केशरवानी ने सीजी वाल को बताया कि सब कुछ इतनी जल्दबाजी में होना..राजनीतिक षड़यंत्र की तरफ इशारा करता है। भाजपा सरकार ने कांग्रेस नेता पर निशाना साधकर जनता को मुद्दों से भटकाना चाहती है। एफआईआर दर्ज होने की प्रक्रिया होती है। प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया है। एफआईआर से पहले जांच की प्रक्रिया होती है। सरकार के इशारे पर पुलिस ने ऐसा कुछ नहीं किया। सीधे प्रदेश के सम्मानीय कांग्रेस प्रवक्ता के खिलाफ एफआईार दर्ज कर दिया गया। कांग्रेस पार्टी मामले में निष्पक्ष जांच की मांग करती है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                             जिला कांग्रेस अध्यक्ष ग्रामीण विजय केशरवानी ने प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता के खिलाफ भाजपा सरकार की राजनीतिक साजिश बताया है। विजय केशरवानी ने सीजी वाल को बताया कि मामले में कांग्रेस पार्टी की नजर है। जनता समझ चुकी है कि चुनाव नजदीक है। परिवर्तन के मूड में है। सरकार के प्रति गहरा आक्रोश है। सरकार सभी मोर्चे पर असफल है। मुद्दों और समस्याओं से ध्यान भटकाने के लिए सरकार ने राजनीतिक साजिश शुरू कर दी है। लेकिन जनता पहले से ही समझ रही है कि…सरकार के खिलाफ आवाज उठाने वालों के यही होता है। साजिश के तहत किसी ना किसी मामले में फंसा दिया जाता है। लेकिन इस बार साजिश को बेनकाब किया जाएगा। परिवर्तन होकर रहेगा।

      एफआईआर दर्ज की खबर के बाद विजय केशरवानी ने बताया कि शैलेश पाण्डेय प्रदेश कांग्रेस के सम्मानीय नेता हैं। प्रदेश प्रवक्ता हैं। जब तक सीवीआरयू के कुलसचिव थे…उनके खिलाफ किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं हुई। ना ही पुलिस ने पूछताछ ही की है। जैसे ही शैलेश पाण्डेय कांग्रेस के सिपाही बनते हैं..दमदारी से बातों को रखते हैं..उनके खिलाफ सरकार षड़यंत्र करना शुरू कर देती है। विजय ने बताया कि पाण्डेय के खिलाफ जिस तरह का आरोप लगाया है…प्रक्रिया के तहत जांच होती है। जांच के बाद दोषी पाए जाने पर एफआईआर दर्ज किया जाता है। इसके पहले पूछताछ भी होती है। लेकिन पुलिस ने ऐसा कुछ नहीं किया। रात्रि को पाण्डेय के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया जाता है। सुबह जानकारी मिलती है।

                                   विजय ने कहा कि पाण्डेय के खिलाफ राजनीतिक साजिश हुई है। कांग्रेस पार्टी पुलिस की भूमिका को संदिग्ध दायरे में रखती है। मामले मेंं निष्पक्ष जांच की जरूरत है। जांच के बाद दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा। सरकार में बैठे लोग बेनकाब हो जाएंगे।

Share This Article
close